फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor wants to work in social drama film

मनोरंजक और समाज को प्रभावित करने वाली फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं : सोनम

Sun, 02 Sep 2018 05:22 PM IST
भाषा/ एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
भाषा/ एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor wants to work in social drama film
अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं जो ना केवल लोगों का मनोरंजन करें बल्कि उनका प्रभाव भी समाज पर पड़े। सोनम ने कहा कि एक फिल्म का चुनाव करते वक्त लोग अपने चरित्र और कहानी पर विश्वास करते हैं। 
विज्ञापन


सोनम ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं ऐसी कहानी की तलाश में हूं जिसकी कहानी या मेरा किरदार समाज पर प्रभाव डाले और लोगों का मनोरंजन भी करे।...मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं जो मनोरंजन करने के साथ समाज को कोई संदेश भी दे।’’ 
विज्ञापन


वर्ष 2018 सोनम के लिए बहुत अच्छा रहा। इस साल उन्होंने ‘पैडमैन’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘संजू’ फिल्मों में अभिनय किया। 

उन्होंने कहा कि ‘रांझना’ की रिलीज के वक्त से सब कुछ अच्छा हो रहा है।....कुछेक निर्देशकों ने उन पर भरोसा किया और लोगों की धारणाओं में बदलाव आया। छह साल हो गये हैं और उनकी कोई फिल्म फ्लाप नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम ने अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित अपनी अगली फिल्म ‘द जोया फेक्टर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’’ में सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed