Sonam Kapoor: सोनम कपूर को मिला ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का निमंत्रण, इस समारोह का हिस्सा बनेंगी अभिनेत्री
सोनम कपूर को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री - श्री ऋषि सुनक ने यूके-भारत सप्ताह 2023 का जश्न मनाने के लिए अपने रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन मां बनने के बाद से वह इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। इसके बाद भी अपने फैशन सेंस को लेकर अभिनेत्री फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभिनेत्री वर्तमान में लंदन में अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ अपना सारा क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री ने तब सारी सुर्खियाँ बटोर लीं, जब उन्होंने किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में एक भाषण दिया था। अब एक बार फिर सोनम को हाल ही में, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के रिसेप्शन के लिए निमंत्रण मिला है।
सोनम कपूर को मिला यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का आमंत्रण
सोनम कपूर को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री - श्री ऋषि सुनक ने यूके-भारत सप्ताह 2023 का जश्न मनाने के लिए अपने रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया है। रिसेप्शन का आयोजन ऋषि ने 10 डाउनिंग में अपने आधिकारिक निवास और कार्यालय में किया है। यह समारोह 26 जून से 30 जून तक लंदन में आयोजित किया जा रहा है। सोनम 28 जून को रिसेप्शन में शामिल होंगी।
Amol Palekar: 'पहले माफिया और अब सरकार लोगों को परेशान कर रही', जानें अमोल पालेकर ने क्यों कही इतनी बड़ी बात
इस दिन समारोह में शामिल होंगी अभिनेत्री
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम राजनीति, व्यापार, व्यवसाय, स्थिरता, समावेशन जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को सम्मानित और मजबूत करने का प्रयास करना होगा। सोनम की इस उपलब्धि को देखते हुए उनके फैंस भी काफी उत्साहित हो गए है। साथ ही, सोशल मीडिया पर यूजर्स सोनम को इस आमंत्रण के लिए बधाई भी दे रहे हैं।
Adipurush: मनोज मुंतशिर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, एक हफ्ते के अंदर मांगा जवाब
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को शोम मखीजा ने निर्देशित किया है। फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। सोनम की इस फिल्म का पहला लुक आउट हो चुका है, जिसे फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।