फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor Got Trolled On Twitter Over National Anthem Line In Her Blog On Internet Trolls

सोनम ने लिखी राष्ट्रगान की गलत लाइन, लोगाें ने जमकर लताड़ा

Sat, 22 Apr 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 22 Apr 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Got Trolled On Twitter Over National Anthem Line In Her Blog On Internet Trolls
सोनम कपूर
सोनम कपूर आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले एक्टर अभय देओल को फेयरनेस क्रीम पर दिए जवाब पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था अब एक बार फिर ट्विटर पर निशाना बनाया गया है। सोनम को उनके लिखे ब्लॉग के कारण लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन


सोनम ने एक अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के लिए कॉलम लिखा था जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोल्स को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया एक अच्छी जगह है लेकिन ट्रोल्स सेक्सिस्ट और जजमेंटल होते हैं। 'लोग मानते हैं कि हम सुंदर दिखते  हैं और अच्छे कपड़े पहनते हैं तो लोगों को लगता है कि हमारे पास दिमाग नहीं है। शुक्र है कि मैं खुद में कंफर्टेबल हूं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्विटर पर अभय देओल से भिड़ीं बैठीं सोनम, फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन पर दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। 'मैं अपने देश से बहुत प्यार करती हूं लेकिन लोगों की तरह मैं कट्टर नहीं हूं। क्योंकि मैं सवाल करती हूं तो मैं एंटी-नेशनल बन जाती हूं। एक बार फिर से राष्ट्रगान सुनिए। बचपन में सुनी उस लाइन को याद करिए जिसमें लिखा था, 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई..'।'

ये भी पढ़ें- सोनम-अभय की लड़ाई पर बोले अनिल कपूर, 'बच्चों को सुलझाने दें मामला'


सोनम की इस बात पर ट्विटर जमकर उनकी खिंचाई कर रहा है। किसी ने सोनम को हिदायत दे डाली की वह खुद एक बार राष्ट्रगान को दोबारा सुनें। वहीं किसी ने उनसे सवाल पूछा कि सोनम कौन से राष्ट्रगान की बात कर रही हैं।
           
सोनम ने भी इन ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया। सोनम ने लिखा, 'मेरे ब्लॉग को इतना अच्छा रिस्पॉन्स देने के लिए शुक्रिया ट्विटर।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed