भंसाली की माइथोलॉजिकल फिल्म में करीना की एंट्री? इस एक्टर संग जोड़ी जमने की चर्चा; जानिए निर्देशक ने क्या कहा?
Kareena Kapoor and Dhanush Movie: करीना कपूर खान की जोड़ी पर्दे पर धनुष के साथ जमने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में दोनों नजर आने वाले हैं। इसे लेकर निर्देशक पीएस मित्रन ने रिएक्शन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली एक पौराणिक जंगल एडवेंचर फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीना कपूर खान नजर आएंगी। उनके अलावा साउथ एक्टर धनुष भी लीड रोल में होंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान पीएस मित्रन संभालेंगे। हाल ही में मिथ्रन ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
क्या साथ नजर आएंगे करीना और धनुष?
निर्देशक पीएस मित्रन ने बताया कि संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनने वाली एक फिल्म के लिए करीना कपूर खान और धनुष के साथ बातचीत चल रही है।
- पीएस मित्रन इन दिनों 'सरदार 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
- इस दौरान 'सिनेमा विकटन' से बात करते हुए मित्रन ने कहा, 'करीना और धनुष से बातचीत चल रही है, हम कन्फर्मेशन के लिए तारीखें देख रहे हैं। उम्मीद है कि इससे कुछ अच्छा नतीजा निकलेगा'।
- मित्रन के इस अपडेट के बाद भंसाली के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म के लिए करीना और धनुष के साथ आने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
इसी साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाए जाने की तैयारी है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट अभी लिखने के स्टेज पर है और फाइनल होने से पहले इसकी स्क्रिप्ट को कई बार फिर से लिखा गया है।
- उसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नवंबर 2026 में प्री-प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, जनवरी 2027 में मुख्य शूटिंग की योजना है।
- अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो यह हिंदी सिनेमा में मित्रन के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म होगी।
- इसी के साथ इस फिल्म में धनुष और करीना कपूर खान पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
- वहीं, 2000 के दशक की शुरुआत में मनमुटाव के बाद संजय लीला भंसाली के साथ करीना इस फिल्म में पहली बार काम करेंगी।
क्या सुलझ गया करीना और भंसाली का पुराना विवाद?
बता दें कि संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में फिल्म 'देवदास' बनाई थी। कथित तौर पर इस फिल्म के लिए करीना कपूर को पारो की भूमिका के लिए अप्रोच किया था। अभिनेत्री ने स्क्रीन टेस्ट भी दिया था। हालांकि, बाद में पारो के रोल के लिए भंसाली ने ऐश्वर्या राय बच्चन को चुन लिया।
2002 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था, 'उन्होंने मेरे साथ जो किया, वह गलत था। उन्होंने 'देवदास' (2002) के लिए मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया। मुझे साइनिंग अमाउंट दिया और फिर किसी और को ले लिया। यह गलत था और मुझे इसलिए ज्यादा बुरा लगा, क्योंकि मैं अपने करियर की शुरुआत में थी'।
भंसाली ने क्या कहा था?
भंसाली ने कहा था कि करीना ने ही इस रोल के लिए उनसे संपर्क किया था और स्क्रीन टेस्ट का मतलब यह पक्का होना नहीं था कि उन्हें फिल्म में कास्ट किया जाएगा। जुलाई 2002 में फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने याद किया कि करीना डिजाइनर नीता लुल्ला के साथ उनके घर आई थीं। भंसाली ने कहा कि उन्होंने स्क्रीन टेस्ट तो किया था, लेकिन इसका मतलब यह पक्का नहीं था कि करीना को फिल्म में कास्ट किया जाएगा।
बता दें कि अगर भंसाली की फिल्म में करीना नजर आती हैं, तो यह माना जा सकता है कि निर्देशक के साथ उनका पुराना मनमुटाव खत्म हो चुका है। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी।