फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor On Sonam-Abhay Deol Twitter Spat, 'Let Kids Handle This On Their Own'

सोनम-अभय की लड़ाई पर बोले अनिल कपूर, 'बच्चों को सुलझाने दें मामला'

Fri, 14 Apr 2017 06:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 14 Apr 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor On Sonam-Abhay Deol Twitter Spat, 'Let Kids Handle This On Their Own'
सोनम-अभय पर बोले अनिल कपूर
सोनम कपूर हाल ही में ट्विटर पर अपने 'रांझना' फिल्म के को-स्टार अभय देओल के साथ भिड़ गई थीं। उन्हें अभय की फेयरनेस क्रीम वाली बात का इतना बुरा लग गया था कि उन्होंने अभय की कजिन ईशा देओल की फेयरनेस क्रीम का एड करते हुए फोटो ट्वीट कर दी थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट भी कर दिए थे।
विज्ञापन


अब इस लड़ाई पर सोनम के पापा यानि अनिल कपूर का भी बयान सामने आया है। स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार अनिल ने कहा है कि ये छोटी-छोटी बातें हैं और ये उन्हें खुद ही सुलझाना चाहिए। अनिल ने कहा, 'मैं अपने बच्चों के मामले उन्हें खुद हैंडल करने देता हूं। ये बच्चों को हैंडल करने दीजिए। इस मामले पर बोलने के लिए सोनम सही इंसान होगी। वो ऐसी चीजें अच्छे से हैंडल कर लेती है।' अनिल ने ये बातें एक इवेंट के दौरान कहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्विटर पर अभय देओल से भिड़ीं बैठीं सोनम, फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन पर दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल ने सोनम के नेशनल अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिलने पर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'वो काफी भाग्यशाली है। उसने कुछ ही फिल्में की हैं और उसे देश का सबसे उच्च सम्मान मिला। मैं 3 मई का इंतजार कर रहा हूं जब वो स्टेज पर जाकर राष्ट्रपति के हाथों ये अवॉर्ड लेगी।'

सोनम को 2015 में आई फिल्म 'नीरजा' के लिए 64वें नेशनल अवॉर्ड ज्यूरी ने स्पेशन मेंशन का अवॉर्ड दिया था। उनकी फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म का भी अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़ें- एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed