फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor flaunts baby bump while resting in husband Anand Ahuja arms

Sonam Kapoor: पति आनंद की बाहों में नजर आईं प्रेग्नेंट सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर छाईं दोनों की ये रोमांटिक तस्वीरें

Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
सार

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री अपने पति आनंद आहूजा की बाहों में नजर आ रही हैं। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor flaunts baby bump while resting in husband Anand Ahuja arms
sonam kapoor photos - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। सोनम और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कुछ समय पहले ही सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया, जिसके बाद से ही वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिसमें अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। इसी कड़ी में सोनम कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं।

विज्ञापन


सोनम और आनंद की रोमांटिक तस्वीरें
सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह और आनंद काफी करीब नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर अपने पति की बाहों में बैठी हुई हैं और आनंद ने अपना चेहरा सोनम की ओर कर रखा है। इस दौरान आनंद के चेहरे पर प्यारी स्माइल है और सोनम ने अपनी आंखों को बंद कर रखा है। दोनों के चेहरे पर सुकून दिख रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें
लुक की बात करे तो सोनम कपूर ने पिंक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं आनंद आहूजा भी सफेद कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने प्यारा सा कैप्शन दिया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'मुझे हमारा जुनून सवार है आनंद आहूजा।'


फैंस ने की जमकर तारीफ
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ये तस्वीरें कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को लाखों में लाइक्स मिल गए हैं और फैंस लगातार कमेंट कर सोनम की तारीफ कर रहे हैं। सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने इन तस्वीरों पर कमेंट किया। उन्होंने तस्वीरों पर कई सारे हार्ट इमोटिकॉन शेयर किए हैं। 

ऐसे किया सोनम ने प्रेग्नेंसी का एलान
सोनम कपूर ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। इन तस्वीरों में सोनम अपने पति आनंद आहूजा की गोद में लेती हुई दिख रही थीं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा था, 'चार हाथ, जो आपकी जिनती हो सके उतनी अच्छी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed