क्लीवेज मामले में अब सोनम कपूर भी उतरीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐक्टर सिर्फ पर्दे पर रंग नहीं बदलते, असल जिंदगी में भी वह चौंकाते हैं। अब सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण का ही मामला देखिए। दो हफ्ते पहले मुंबई में जब दीपिका की फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग थी तो सोनम पहुंची थीं। फिल्म देख कर उन्होंने दीपिका की तारीफ की थी और उनके साथ तस्वीरें खिंचाई थीं।
तब लगा था कि दोनों पुरानी दुश्मनी भूल कर दोस्त बन गई हैं। लेकिन अब सोनम का अंदाज बदल गया है और उन्होंने ऐसी बात कह दी है जो दीपिका के दिल में चुभ गई है। सब जानते हैं कि इन दिनों दीपिका ‘क्लीवेज विवाद’ में उलझी हैं। एक अखबार द्वारा उनकी तस्वीर पर लगाए हेडिंग से भड़क कर उसे महिलाओं की प्रतिष्ठा से जुड़ा मुद्दा बना चुकी हैं। हालांकि कई लोग दीपिका को इस मामले में दोषी ठहरा रहे हैं।
कटाक्ष किया दीपिका पर
सोनम ने सीधे तो दीपिका पर प्रहार नहीं किया है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से कड़ी नसीहत दे डाली है।असल में हुआ यह कि अपनी फिल्म ‘खूबसूरत’ के प्रमोशन के लिए सोनम एक इवेंट में पहुंची, जहां मीडिया ने उनसे दीपिका से हुई नई-नई दोस्ती के बारे में सवाल किया।
तब सोनम ने पलट कर कहा कि आप ही बताएं मैंने कब कहा कि वह मेरी दोस्त हैं। सोनम ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं कहा कि वह मेरी सहेली हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ मेरी सहकर्मी हैं।’
खुद को पेश मत करें
इसके बाद जब सोनम से दीपिका के ‘क्लीवेज विवाद’ पर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। बल्कि कहा, ‘जब महिलाएं खुद को वस्तु बना कर पेश करना बंद कर देगी तो लोग भी उन्हें वस्तुओं की तरह देखना बंद कर देंगे।’
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब सोनम ने इस मुद्दे पर ऐसी बात कही है। ‘खूबसूरत’ के प्रमोशन के दौरान इससे पहले उन्होंने एक मौके पर कहा था कि इन दिनों हीरोइनों का बिकनी पहनना हो या पर्दे पर चुंबन देना, इनकी खूब पब्लिसिटी होने लगी है। सुर्खियों वाली खबरें बनने लगी हैं।
तब सोनम ने कहा था कि उन्हें दीपिका के लिए दुख है, लेकिन ऐसी खबरों में ‘विवादित’ हो जाने वाली दूसरी अभिनेत्रियों के लिए भी वह दुखी हैं। ‘क्लीवेज विवाद’ पर इन दिनों खुल कर बोल रहीं दीपिका अब सोनम की नसीहत पर क्या बोलेंगी, यह देखना रोचक होगा।