फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoor baby boy first pic rhea kapoor cried with joy after seeing newborn Nephew

Sonam Kapoor Baby Pic: सोनम कपूर के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, भांजे को देख खुशी से रो पड़ीं मौसी रिया कपूर

Mon, 22 Aug 2022 06:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 06:03 PM IST
सार

रिया कपूर ने बहन सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक साझा की है। तस्वीरों में उन्हें अपने भांजे को निहारते देखा जा सकता है। रिया ने जब पहली बार न्यूबॉर्न बेबी को देखा तो वह खुशी से रोने लगीं।

विज्ञापन
sonam kapoor baby boy first pic rhea kapoor cried with joy after seeing newborn Nephew
रिया कपूर ने शेयर कीं सोनम कपूर के बेटे की तस्वीरें - फोटो : insta

विस्तार

20 अगस्त का दिन सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ ही पूरे कपूर परिवार के लिए बेहद खुशियों भरा रहा, क्योंकि इस दिन सोनम और आनंद आहूजा घर बेटे की किलकारी गूंजी, इस खबर ने कपूर फैमिली के साथ ही फैंस को भी खुश कर दिया। सेलेब्स से लेकर प्रशंसकों तक की बधाइयों का तांता लग गया। इस गुडन्यूज के बाद से ही सभी को सोनम के बेटे की झलक का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल रिया कपूर ने आज अपने नवजात भांजे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

भांजे को देख खुशी से भावुक हो गईं रिया कपूर
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, हालांकि इनमें सोनम के बेटे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। फोटोज देखकर लग रहा है कि इन तस्वीरों को तब क्लिक किया गया है जब रिया ने पहली बार अस्पताल में अपने भांजे की झलक देखी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यूबॉर्न बेबी को देखते ही रिया कपूर अपनी भावनाएं को नहीं रोक पाईं। वह खुशी से काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम और आनंद आहूजा के लिए लिखा प्यारा सा नोट
रिया कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिल छू लेने वाला मासूमियत भरा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- "रिया मासी ठीक नहीं है, क्यूटनेस काफी ज्यादा है, ये मोमेंट अनरियल है, सोनम कपूर मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं, तुम बहादुर मम्मी हो और आनंद आहूजा सबसे प्यारे डैड हैं।" इसके साथ ही उन्होंने लिखा- स्पेशल मैंशन न्यू नानी सुनिता कपूर।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)



सितारों ने लुटाया प्यार
मलाइका से मीरा कपूर तक लेकर कई सेलेब्स सोनम के बेटे की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मासी के खुशी के आंसू। वहीं करीना कपूर ने लिखा- रिया लव यू....बेस्ट मासी। इसी तरह से भूमि पेडनेकर ने लिखा- 'बहुत क्यूट'। इसी तरह से करिश्मा कपूर, तारा सुतारिया,शनाया कपूर आदि दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed