फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoor and anand ahujas will organize grand baby shower party deepika padukone alia bhatt in the guest list know the detail

Sonam Kapoor: सोनम कपूर की बेबी शावर में मचेगा धमाल, दीपिका-आलिया समेत ये बॉलीवुड सेलेब्स आएंगे नजर!

Tue, 12 Jul 2022 05:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Jul 2022 05:58 PM IST
सार

सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। दावा है कि अभिनेत्री की गोद भराई रस्म को ग्रैंड पार्टी की तरह आयोजित किया जाएगा। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahujas will organize grand baby shower party deepika padukone alia bhatt in the guest list know the detail
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : social media

विस्तार

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दावा है कि अभिनेत्री का तीसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और ऐसे में अब अभिनेत्री की बेबी शावर (गोद भराई) की पार्टी फिर से चर्चा में आ गई है। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री करीबी लोगों के साथ अपनी गोद भराई रस्म को एंजॉय करती हुई दिखी थीं। वहीं, अब दावा है कि सोनम की बेबी शावर एक बार फिर आयोजित होने वाली है और यह पार्टी काफी ग्रैंड होगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आएंगे।  

विज्ञापन

sonam kapoor and anand ahujas will organize grand baby shower party deepika padukone alia bhatt in the guest list know the detail
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

दरअसल, सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं और वहीं पर अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म को पूरा किया था। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि मुंबई में सोनम की गोद भराई रस्म को फिर से मनाया जाएगा और इस रस्म को एक बड़े इवेंट की तरह अयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्रैंड पार्टी 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगी। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सोनम को दुआएं देते हुए दिखाई देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

sonam kapoor and anand ahujas will organize grand baby shower party deepika padukone alia bhatt in the guest list know the detail
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ - फोटो : Instagram

ये सेलेब्स होंगे इनवाइट
सोनम कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और उनके पिता अनिल कपूर भी इस इंडस्ट्री की चहेते अभिनेताओं में से एक हैं, ऐसे में इस पार्टी में वह सभी सेलेब्स शामिल होंगे, जो इस परिवार से अच्छे रिश्ते रखते हैं। दावा है कि इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, स्वरा भास्कर, जैकलीना फर्नांडीज, नताशा दलाल, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर जैसे कई सेलेब्स नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed