{"_id":"68c8176f50ec2b887f0c4bc1","slug":"sonam-bajwa-share-bts-photos-from-the-set-of-ek-deewane-ki-deewaniyat-tamanna-bhatia-reacts-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonam Bajwa: सोनम बाजवा ने शेयर की 'एक दीवाने की दीवानियत' की बीटीएस तस्वीरें, तमन्ना भाटिया ने किया कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Bajwa: सोनम बाजवा ने शेयर की 'एक दीवाने की दीवानियत' की बीटीएस तस्वीरें, तमन्ना भाटिया ने किया कमेंट
Mon, 15 Sep 2025 07:21 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:21 PM IST
सार
Ek Deewane ki Deewaniyat: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने आज अपनी आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की कुछ खास बीटीएस तस्वीरों को सोशल मीडया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने अपने फैंस के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
सोनम बाजवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonambajwa
विस्तार
सोनम बाजवा इन दिनों 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे। आज फिल्म का एक और गाना 'दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा' रिलीज हो चुका है। इसी बीच सोनम ने फिल्म के सेट से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
सोनम बाजवा को पोस्ट
सोनम बाजवा ने अपनी आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के सेट से अपनी कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'तुझे इश्क हो खुदा करे... 21 अक्तूबर, 'एक दीवाने की दीवानियत।' सोनम की इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने लिखा, 'भव्यता'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बारे में
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज से पहले सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे अपने गानों को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग ‘दीवानियत’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें विशाल मिश्रा की आवाज है। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के सह-निर्माता राघव शर्मा हैं और इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत बनाया गया है। कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 अक्तूबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दौरान इसका मुकाबला दिनेश विजन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ से होगा, जो उसी दिन रिलीज हो रही है।

‘दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा’
इस फिल्म का एक और गाना ‘दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा’ आज रिलीज हुआ है। यह गाना फिल्म के भावनात्मक पक्ष को दर्शाता है। इसमें हर्षवर्धन का किरदार एक टूटे हुए आशिक के रूप में नजर आ रहा है, जो आंसुओं और संघर्ष भरी यात्रा से गुजरता है। यह गाना फिल्म की कहानी की झलक देता है। दूसरी ओर, सोनम बाजवा अपने खूबसूरत डांस मूव्स और आकर्षक स्टाइल के साथ गाने को और खास बनाती हैं। गाने को डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज ने कंपोज किया है, जबकि नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी की आवाज ने इसे और भी सुंदर बनाया है। गाने के बोल असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया', 23 साल के हुए अक्षय कुमार के बेटे आरव; लिखा प्यारा नोट