फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonali bendre cancer treatment is being here in new york

न्यूयॉर्क में यहां हो रहा सोनाली बेंद्रे का इलाज, कैंसर की खबर सुनते ही कांप उठा था पूरा बॉलीवुड

Wed, 04 Jul 2018 07:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
sonali bendre cancer treatment is being here in new york
Bollywood

पूरा बॉलीवुड तब सकते में आ गया जब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि उन्हें कैंसर हुआ है और वो इसके इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो रही हैं। इस खबर के आते ही पूरे बॉलीवुड से उनको दुआओं के संदेश आने लगे। वहीं उनके फैन्स भी इस खबर से स्तब्ध हो गये हैं। 

विज्ञापन

sonali bendre cancer treatment is being here in new york
Sonali Bendre

बता दें कि सोनाली को कैंसर डायग्नोस किया गया है जो अब मेटास्टेसाइज्ड हो गया है।सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं और स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में अपना इलाज करवा रही हैं।  वहां पर उनके साथ उनका बेटा रणवीर बहल भी मौजूद है। सोनाली की शादी साल 2002 में हुई थी और उनके बेटे रणवीर का जन्म साल 2005 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

sonali bendre cancer treatment is being here in new york
sonali bendre

इससे पहले सोनाली ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह दुखभरी जानकारी शेयर कर लिखा था ' मुझे हाईग्रेड कैंसर की शिकायत बताई गई है, पहले इसके बारे में पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया था, लेकिन मुझे कुछ अजीब सा दर्द होने के बाद जब टेस्ट हुए तो इस बात का खुलासा हुआ, लेकिन इस घड़ी में मेरा परिवार और करीबी दोस्त मुझे जल्द ठीक होने की दिलासा दे रहे हैं।'

विज्ञापन

sonali bendre cancer treatment is being here in new york
sonali bendre - फोटो : twitter

उन्होंने आगे लिखा कि, मैं अपने दोस्तों और परिवार की आभारी हूं, क्योंकि इस वक्त मुझे उनके साथ की सबसे ज्यादा जरूरत हैं जो मेरे लिए बहुत जरूरी है, न्यूयॉर्क में मैं कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा दी जा रही हर सलाह को मान रही हूं, इस वक्त हमें आशावादी होने की जरूरत है और मैं भी हर कदम लड़ने को तैयार खड़ी हूं और मैं इस जंग से बराबर लडूंगी क्योंकि मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed