{"_id":"37eaab4ba60cae596826033f3c82a133","slug":"sonakshi-will-turn-in-to-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनय से हट,कुछ नया करेंगी सोनाक्षी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनय से हट,कुछ नया करेंगी सोनाक्षी
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 14 Sep 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा ने भी अब बतौर प्रोड्यूसर अपनी किस्मत आजमाने की सोच ली है। वे अपने दोनों भाइयों लव और कुश के साथ योजना बना रही हैं कि उनके होम प्रोडक्शन शॉटगन मूवीज को दोबारा शुरू किया जाए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक 'ओह माय गॉड' फेम डायरेक्टर उमेश शुक्ला से एक फिल्म के निर्देशन की बात हो रही है। इस फिल्म में लव सिन्हा के अलावा खुद सोनाक्षी भी अभिनय करेंगी। हीरो के लिए अक्षय कुमार और अजय देवगन से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कुश सिन्हा को प्रोडक्शन की ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वैसे भी कुश को अभिनय का शौक नहीं है, वे फिल्म निर्देशन में नसीब आजमाना चाह रहे हैं। इस बीच वे निर्देशन का कोर्स भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
शॉटगन मूवीज के बारे में सोना का कहना है कि इसे तीनों भाई बहन मिल कर ही देखेंगे। चूंकि वे अपनी फिल्मों में अभिनय के कारण बहुत व्यस्त हैं, इसलिए दोनों भाइयों की जिम्मेदारी ज्यादा हो जाएगी।