{"_id":"2c8eec4b066110a616cda8239f6352a7","slug":"sonakshi-sinha-will-reduce-her-wait-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक्शन करेंगी सोनाक्षी लेकिन हो जाएंगी दुबली पतली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब एक्शन करेंगी सोनाक्षी लेकिन हो जाएंगी दुबली पतली
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा पहली बार बड़े पर्दे पर किसी फिल्म में एक्शन किरदार करती नजर आएंगी। लेकिन सोनाक्षी को इस बार काफी वजन घटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ सोनाक्षी पहली बार बड़े परदे पर दिखेंगी फ़िल्म "अकीरा" में जहां वो एक्शन करती नजर आएँगी।
इस फ़िल्म के लिए सोनाक्षी की ट्रेनिंग तेजी से चल रही है और इस कारण उन्होंने काफ़ी वजन भी घटाया है। सलमान खान ने ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा की एक फोटो शेयर की जहां सोनाक्षी काले लिबास में दिख रही है।
सलमान लिखते हैं "देख लो दुबली-पतली सोनाक्षी को, अब यकीन आया, वाह। वाह कमाल करती हो यार रज्जो।"
अकीरा सोनाक्षी सिन्हा की पहली एक्शन फ़िल्म होगी जहां शत्रुघ्न सिन्हा उनके पिता के रूप में दिखेंगे। फ़िल्म का निर्देशक ए आर मुरुगदॉस करेंगे।
'दबंग' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ करने वाली सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से ही अपने वजन के लिए कई आलोचकों के निशाने पर रहीं हैं।