{"_id":"93e9bdf6-c510-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sonakshi-sinha-wears-nine-sarees-in-a-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी ने तीन मिनट में पहनीं 9 साड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी ने तीन मिनट में पहनीं 9 साड़ियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा यूं तो कई बार साड़ी में दिख चुकी हैं, लेकिन अपनी आने वाली फिल्म लुटेरा में उन्होंने साड़ी पहनने को लेकर एक रिकॉर्ड ही बना डाला। फिल्म के एक गाने में सोनाक्षी ने एक-दो नहीं नौ साड़िया पहनीं।
विज्ञापन
लूटेरा में सोनाक्षी और रणवीर सिंह पहली बार साथ दिखेंगे। इस फिल्म की कहानी 50 के दशक में आधारित है जिसकी वजह से सोनाक्षी ढेर सारी साड़ियाँ पहने हुए ही नज़र आएँगी फिल्म में।
विज्ञापन
'संवार लूं' गाने में सोनाक्षी के लिए ख़ास तरीके से साड़ियाँ चुनी गयी थी जिसमें उनकी खूबसूरती और निखर कर आये और उनके रूप में उस दशक की झलक दिखे। सिर्फ इस गाने के लिए सोनाक्षी को 9 प्रकार की साड़ियाँ पहननी थी जिनकी कीमत लगभग 3 लाख थी।
विज्ञापन
इस गाने को सोनाक्षी या रणवीर गाते हुए नहीं दिखेंगे बल्कि इसमें कई दिनों का फ्लैशबैक दिखेगा। इसलिए भी गाने में इतनी साड़ी साड़ियों का बदलाव अनिवार्य था। हर एक साड़ी की कीमत 30,000- 35,000 के बीच थी। उनमें से ज़्यादातर हैंडलूम सिल्क थे।