बचपन का हिसाब अब बराबर करेंगी सोनाक्षी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन में सोनाक्षी के भाईयों की दलील होती थी कि वे कमाते नहीं है मगर अब
सोनाक्षी अब एक व्यस्त अदाकारा हो गई हैं जिनके पास बहुत सारी फिल्में हैं। इन फिल्मों की शूटिंग भी उनको करनी होगी।
वैसे सोनाक्षी रक्षा बंधन के त्यौहार को अपने लिए खास मानती हैं। ऐसे में भी सोनाक्षी अपने भाईयों के साथ होंगी या किसी फिल्मी सैट पर देखना होगा।
वैसे उन्होंने पूरा मन अपने परिवार के साथ रहने का ही बना रखा है। इस साल रक्षा बंधन की तैयारियों पर बात करते हुए सोनाक्षी बताती हैं कि हमेशा की तरह इस बार भी मैं अपने जुड़वां भाईयों लव व कुश के साथ यह त्यौहार सादगी से मनाऊंगी।
वह कहती हैं कि मम्मी हमेशा की तरह अच्छे अच्छे पकवान बनाएंगी। जिसे हम मजे से खाएंगे। अपने बचपन के रक्षाबंधन को याद करते हुए सोनाक्षी कहती हैं कि मेरे दोनों भाई बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। मैं मम्मी पापा के साथ मुंबई में रहती थी।
हर साल रक्षाबंधन पर ढेर सारे उपहारों के साथ उन्हें राखी भेजती थी लेकिन अब उपहार लेने की बारी मेरी है। बचपन में भाईयों की दलील होती थी कि वे कमाते नहीं है मगर अब उनसे पाई पाई का हिसाब लूंगी।