फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha suffering from viral and Cough shares video with husband Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha: वायरल की चपेट में आईं सोनाक्षी सिन्हा, खांस-खांसकर बुरा हाल, तीमारदारी कर रहे शौहर जहीर इकबाल

Sun, 08 Jun 2025 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Jun 2025 06:38 PM IST
सार

Sonakshi Sinha Health: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा वायरल बुखार और खांसी की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha suffering from viral and Cough shares video with husband Zaheer Iqbal
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा वायरल की चपेट में आ गई हैं। उन्हें बुखार के साथ-साथ खांसी भी है। अभिनेत्री ने आज रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के साथ फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। पति जहीर इकबाल सोनाक्षी का खूब ख्याल रख रहे हैं और ख्याल रखने के साथ-साथ उन्हें हंसाने में भी कसर नहीं छोड़ रहे।

विज्ञापन

मजेदार कैप्शन के साथ सोनाक्षी ने दिया हेल्थ अपडेट
सोनाक्षी सिन्हा ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे सिर से मुंह तक तौलिया ढककर भाप लेती नजर आ रही हैं। खांस-खांसकर उनका बुरा हाल है। उन्होंने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा है, जिससे साफ है कि वे वायरल की चपेट में हैं। उन्होंने लिखा है, 'यह लड़की वायरल हो गई है'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sonakshi Sinha (@aslisona) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi Sinha suffering from viral and Cough shares video with husband Zaheer Iqbal
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी को खूब हंसा रहे जहीर
वीडियो में सोनाक्षी के साथ उनके शौहर जहीर इकबाल को भी देखा जा सकता है। सोनाक्षी जब खांसते-खांसते भाप ले रही हैं तो जहीर गाना गुनगुना रहे हैं। सोनाक्षी की हंसी छूट जाती है, इसके बाद जहीर भी हंसने लगते हैं और सोनाक्षी को गले से लगाते हैं। कुल मिलाकर जहीर खूब अच्छे से सोनाक्षी की तीमारदारी में लगे हैं। 

Housefull 5: डेब्यू फिल्म की शानदार ओपनिंग का सोनम ने मनाया जश्न, 'बागी 4' से सेट पर टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई

विज्ञापन

पहली एनिवर्सरी मनाएंगे जहीर-सोनाक्षी 
सोनाक्षी के पोस्ट पर यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही उन्हें ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। कपल ने बीते वर्ष 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की थी।  सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वे साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed