फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha's mom came to the sets of lootera?

मां के सामने ही 'किस' करने को मजबूर सोनाक्षी सिन्हा

Thu, 27 Jun 2013 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha's mom came to the sets of lootera?

सोनाक्षी सिन्हा भले ही कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हों लेकिन वह क्या करें और क्या न करें इन बातों में चलती ज्यादा उनकी मां की है। हालात यह हैं कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा उनके हर शूटिंग शेड्यूल में साथ रहती हैं।

विज्ञापन


पूनम सिन्हा सोनाक्षी के साथ शूटिंग शेड्यूल में मौजूद रहती हैं। सूत्रों के अनुसार वह शूटिंग पर सोनाक्षी के साथ आती हैं और सोनाक्षी के साथ ही जाती हैं।

'लुटेरा' फिल्म की शूटिंग के दौरान हद तब हो गई जब पूनम सिन्हा उस सीन में भी सामने डटी रहीं जब सोनाक्षी को रणबीर सिंह के साथ इंटीमेट सीन देना था। यह एक चुंबन का दृश्य था। फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी चाहते थे कि शूटिंग स्थल पर कम से कम लोग रहें।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात का संकेत भी दिया लेकिन सोनाक्षी की मां वहीं पर डटी रहीं। सूत्रों के अनुसार पूनम सिन्हा के इस व्यवहार से सोनाक्षी अपसेट हो गयीं तो रणवीर सिंह भी झेंप गए। उन्हें यह किस सीन करने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह बात पूनम सिन्हा को कौन समझाए कि उनका यह रवैया उनकी बिटिया के कैरियर पर ग्रहण लगा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed