फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha is very bussy

सोनाक्षी को एक नहीं कई चाहने वाले

Sat, 26 Oct 2013 04:06 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sat, 26 Oct 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha is very bussy

बड़ी फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी सोनाक्षी के कद्रदानों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। उनके कई चाहने वाले निकल आए हैं।

विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा की पिछली रिलीज फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' भले ही फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन उनके चाहनेवालों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है।

नई हीरोइनों में सोनाक्षी टॉप पर हैं। तमाम बड़े बैनर उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। इधर सोनाक्षी की जो दो फिल्में एक के बाद एक रिलीज होने जा रही हैं, वे हैं 'बुलेट राजा' और 'आर...राजकुमार'।
विज्ञापन


'बुलेट राजा' नवंबर के आखिरी हफ्ते में प्रदर्शित हो रही है, तो 'आर राजकुमार' दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। 'बुलेट राजा' में उनकी भूमिका स्पेशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोनाक्षी का किरदार एक ऐसी स्ट्रगलर हीरोइन का है, जो बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के लिए अपना घर छोड़ देती है। सोनाक्षी एक ऐसी महत्वाकांक्षी स्ट्रगलर हीरोइन का रोल कर रही हैं, जो कोलकाता में रहती है।


वह कोलकाता से मुंबई हिंदी फिल्मों की हीरोइन बनने आती है, लेकिन भोजपुरी फिल्मों में भी काम पाने के लिए तरसना पड़ता है।

'आर...राजकुमार' भी 'बुलेट राजा' की तरह ही एक गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed