{"_id":"100e37bc4284f50ea5f5f6bb6b259b03","slug":"sonakshi-sinha-get-slim","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है सोनाक्षी के दुबले होने का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या है सोनाक्षी के दुबले होने का राज
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 17 Dec 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों दुबली हुई जा रही हैं। लोग इसका राज नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा ने अचानक स्लिम होकर सबको चौंका दिया है। अक्सर ही साड़ी पहने हुए देसी किरदार निभानेवाली सोना अपनी समकालीन दूसरी हीरोइन की तुलना में थोड़ी तगड़ी नजर आती थीं।
लेकिन हाल में हुई फिल्म आर राजकुमार की एक सक्सेस पार्टी में वे एकदम छरहरी नजर आ रही थीं। इस मौके पर सोनाक्षी ने जो मॉडर्न ड्रेस पहन रखी थी, उससे उनकी खूबसूरती पर चार चांद लग रहे थे।
विज्ञापन
कहने की जरूरत नहीं है कि सोना से हर किसी का एक ही सवाल था कि वे पंद्रह दिन के भीतर इतनी स्लिम कैसे हो गईं? यह सवाल बीसियों जनों से उनसे पूछा, लेकिन वे जवाब में सिर्फ मुस्कराती ही नजर आईं। सोना ने किसी को भी स्लिम होने का कोई फार्मूला नहीं बताया।
विज्ञापन