फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha feeling lucky on Husband Zaheer Iqbal Birthday shrae adorable Picture with Father Shatrughan

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल को दी जन्मदिन की बधाई, प्यारी तस्वीर में साथ दिखे पिता शत्रुघ्न

Wed, 10 Dec 2025 09:12 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 10 Dec 2025 09:12 AM IST
सार

Sonakshi Sinha Husband Zaheer Iqbal Birthday: आज जहीर इकबाल का 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जहीर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर कर अपने पति जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha feeling lucky on Husband Zaheer Iqbal Birthday shrae adorable Picture with Father Shatrughan
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा के पति और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर जहीर को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 

सोनाक्षी का पोस्ट
सोनाक्षी ने पति जहीर और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी पिता को प्यार से गले लगाती और जहीर की ओर देखकर हंसती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'एकमात्र पुरुष जो मायने रखता है।' आगे सोनाक्षी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो। बहुत लकी हैं कि आप पैदा हुए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी-जहीर के बारे में
सोनाक्षी और जहीर पहले अच्छे दोस्त रह चुके हैं। फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल तक डेटिंग के बाद 23 जून, 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की।
विज्ञापन

जहीर इकबाल का करियर
जहीर इकबाल ने 2014 में सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 2019 में सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'नोटबुक' से बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया। इसके बाद जहीर 'डबल एक्सएल' में भी नजर आए।
 

सोनाक्षी सिन्हा का करियर
सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने एक धन पिशाचिनी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। सोनाक्षी 'हीरामंडी 2' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed