फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha express her desire for crush

जीवन साथी के बारे क्या सोचती हैं सोनाक्षी सिन्हा, खुद बताई दिल की बात

Thu, 01 Nov 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha express her desire for crush
sonakshi sinha - फोटो : file photo
एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने शादी कर ली तो वहीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। वहीं कुछ हीरोइनें अभी भी ऐसे जीवन साथी की तलाश में हैं। इन अभिनेत्रियों को ऐसे इंसान की जरूरत है जो उन्हें अच्छे से समझ सकें और पूरी जिंदगी साथ निभा सके। यह बात हम नहीं बल्कि बॉलीवुड खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा कह रही हैं। जी हां सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जीवन साथी को लेकर बड़ी बात की है। 
विज्ञापन


हाल ही में एक लाइफ स्टाइल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा से जब पूछा गया कि उनकी नजर में कौन इंसान सबसे बेहतर हो सकता है जिससे वह शादी करना चाहएंगी। इस बात का जवाब देते हुए 'इत्तफाक' की अभिनेत्री ने कहा- मैं ऐसे इंसान के साथ प्यार करना और उसको अपना जीवन साथी बनाना चाहूंगी जो मुझे एक खास जगह दे सके और मुझसे कभी झूठ न बोले। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कह किया कि किसी गलत वजह से मैं कभी शादी भी नहीं करूंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा से जब पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में वह किस एक्टर को अपना क्रश मानती हैं। इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने ऋतिक रोशन का नाम लिया है। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने हाल में एक्टर विक्की कौशल के साथ एक फोटोशूट करवाया है। यह बात उन्होंने इस फोटोशूट के दौरान कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह इन दिनों प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म तख्त को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले वह फिल्म हैप्पी भाग जाएगी में नजर आईं थी। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed