फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha, bullet raja

आखिर क्या हुई ऐसी बात कि सोनाक्षी की उड़ी नींद?

Mon, 02 Dec 2013 09:40 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 02 Dec 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha, bullet raja

2013 जाते-जाते भी सोनाक्षी सिन्हा को टेंशन दे रहा है। उनकी चिंताएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहां तो वह ‘दबंग’ और ‘राउडी राठौड़’ जैसी हिट फिल्मों के लिए याद की जाती थीं और कहां इस साल एक हिट के लिए तरस रही हैं।

विज्ञापन


2013 में हीरोइन के रूप में उनकी अब तक तीन फिल्में ‘लुटेरा’, ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ और ‘बुलैट राजा’ रिलीज हो चुकी हैं, मगर अच्छा नतीजा सोनाक्षी को इंतजार करा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अक्षय कुमार की ‘बॉस’ के गानों में भी अपनी झलक दिखलाई थी, मगर वह भी दर्शकों की तारीफें नहीं बटोर सकी।

उल्लेखनीय है कि लुटेरा और वंस अपॉन... तो बॉक्स ऑफिस पर ढेर ही हो गईं। वहीं बीते शुक्रवार को रिलीज हुई बुलैट राजा भी कोई खास करिश्मा करती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर समीक्षकों ने इस फिल्म में सोनाक्षी के काम को उनके कैरियर में अब तक का सबसे खराब परफॉरमेंस बताया है। अतः सोनाक्षी की नींदें उड़ना स्वाभाविक है।

अब सोनाक्षी की नजर इस शुक्रवार पर टिकी हैं क्योंकि ‘आर... राजकुमार’ रिलीज होने जा रही है। ...और सोनाक्षी दोनों हाथ जोड़ कर भगवान के सामने खड़ी हैं कि इसको तो टिकट खिड़की पर संभाल लेना।

इस साल बॉक्स ऑफिस हिट के इंतजार में दुबली हो रहीं सोनाक्षी ने ‘आर... राजकुमार’ के प्रमोशन में खुद को झोंक दिया है। हालांकि उनकी चिंता यह भी है कि एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने से दर्शक कनफ्यूज भी हो सकते हैं कि कौन सी फिल्म देखें?


फिर एक मुश्किल यह भी है कि अगर पिछली फिल्म में आपका रोल अच्छा न हो तो दर्शक अगली फिल्म के प्रति उत्साह नहीं दिखाते। ये सारी बातें सोनाक्षी समझ रही हैं।

अब उन्हें 2013 के बचे हुए दिनों से ही थोड़ी-बहुत आशा है कि वे शायद चेहरे पर मुस्कान ले आएं...!
--
--

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed