फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi remove from Dabangg-3

सोनाक्षी ने सलमान से लिया पंगा, दबंग-3 से हुई छुट्टी

Fri, 08 Jul 2016 10:48 AM IST
रवि बूले/ मुंबई ब्यूरो अमर उजाल
रवि बूले/ मुंबई ब्यूरो अमर उजाल Updated Fri, 08 Jul 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi remove from Dabangg-3
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : ANI

इसमें संहेद नहीं कि सोनाक्षी सिन्हा का करियर सलमान खान की दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों की वजह से है। परंतु सफलता सोनाक्षी के सिर पर चढ़ गई और नतीजा यह कि उन्होंने दबंग खान से पंगा ले लिया। इसी का परिणाम है कि दबंग-3 से उनकी छुट्टी हो गई है।

विज्ञापन


इससे पहले माना जा रहा था कि वह किसी फिल्म की तीन कड़ियों में लगातार मुख्य हीरोइन बनने का रिकॉर्ड बना देंगी।

2010 में दबंग और 2012 में दबंग-2 में सोनाक्षी को दर्शकों ने सलमान के साथ पसंद किया था। उम्मीद थी कि निर्देशक अरबाज खान सोनाक्षी-सलमान के साथ हैट्रिक जमाएंगे।
विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं कि तीसरी फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं मगर सोनाक्षी को बाहर कर दिया गया है और  नई हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है

Sonakshi remove from Dabangg-3
सोनाक्षी सिंहा

उल्लेखनीय कि खान बंधुओं ने सोनाक्षी का करिअर लॉन्च किया था, परंतु मुश्किल तब हुई जब अरबाज ने उन्हें अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म डॉली की डोली (2015) ऑफर की। सोनाक्षी ने तीन हीरो में अकेली हीरोइन होने के बावजूद फिल्म से इंकार कर दिया। सलमान ने उन्हें मनाने की कोशिशें की, परंतु वह नहीं मानीं।

डॉली की डोली फ्लॉप रही परंतु खान बंधुओं से दूर होकर सोनाक्षी का करिअर भी परवान नहीं चढ़ा। लुटेरा, बुलैट राजा, आर राजकुमार, ऐक्शन जैक्सन और तेवर जैसी सुपर फ्लॉप फिल्में उनके खाते में दर्ज हो गईं। सलमान की बहन अर्पिता की शादी  से ही सोनाक्षी-सलमान के बीच झगड़े की भी खबरें आईं, जिसके बाद से उनमें बातचीत तक बंद हो गई।

बताया जाता है कि सलमान अब सोनाक्षी के न केवल अपनी होम प्रोडक्शन बल्कि अन्य किसी फिल्म में साथ काम करना नहीं चाहते। उन्होंने ही दबंग-3 की शूटिंग की तैयारियां शुरू होने पर अरबाज से कहा कि सोनाक्षी की जगह किसी और हीरोइन को देखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed