सोनाक्षी ने सलमान से लिया पंगा, दबंग-3 से हुई छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें संहेद नहीं कि सोनाक्षी सिन्हा का करियर सलमान खान की दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों की वजह से है। परंतु सफलता सोनाक्षी के सिर पर चढ़ गई और नतीजा यह कि उन्होंने दबंग खान से पंगा ले लिया। इसी का परिणाम है कि दबंग-3 से उनकी छुट्टी हो गई है।
इससे पहले माना जा रहा था कि वह किसी फिल्म की तीन कड़ियों में लगातार मुख्य हीरोइन बनने का रिकॉर्ड बना देंगी।
2010 में दबंग और 2012 में दबंग-2 में सोनाक्षी को दर्शकों ने सलमान के साथ पसंद किया था। उम्मीद थी कि निर्देशक अरबाज खान सोनाक्षी-सलमान के साथ हैट्रिक जमाएंगे।
सूत्र खबर लाए हैं कि तीसरी फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं मगर सोनाक्षी को बाहर कर दिया गया है और नई हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है।
नई हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है
उल्लेखनीय कि खान बंधुओं ने सोनाक्षी का करिअर लॉन्च किया था, परंतु मुश्किल तब हुई जब अरबाज ने उन्हें अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म डॉली की डोली (2015) ऑफर की। सोनाक्षी ने तीन हीरो में अकेली हीरोइन होने के बावजूद फिल्म से इंकार कर दिया। सलमान ने उन्हें मनाने की कोशिशें की, परंतु वह नहीं मानीं।
डॉली की डोली फ्लॉप रही परंतु खान बंधुओं से दूर होकर सोनाक्षी का करिअर भी परवान नहीं चढ़ा। लुटेरा, बुलैट राजा, आर राजकुमार, ऐक्शन जैक्सन और तेवर जैसी सुपर फ्लॉप फिल्में उनके खाते में दर्ज हो गईं। सलमान की बहन अर्पिता की शादी से ही सोनाक्षी-सलमान के बीच झगड़े की भी खबरें आईं, जिसके बाद से उनमें बातचीत तक बंद हो गई।
बताया जाता है कि सलमान अब सोनाक्षी के न केवल अपनी होम प्रोडक्शन बल्कि अन्य किसी फिल्म में साथ काम करना नहीं चाहते। उन्होंने ही दबंग-3 की शूटिंग की तैयारियां शुरू होने पर अरबाज से कहा कि सोनाक्षी की जगह किसी और हीरोइन को देखा जाए।