फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi come to the Angry Woman style

सोनाक्षी सीखेंगी स्टंट, विदेश से आएगा कोच

Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi come to the Angry Woman style

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही एंग्री वुमैन के अवतार में पर्दे पर नजर आएंगी। गजनी और हॉलिडे जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक एआर मुरुगदास सोनाक्षी को लेकर एक नायिका प्रधान फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी खतरनाक स्टंट्स भी करती नजर आएंगी।

विज्ञापन


फिल्म के लिए सोनाक्षी को प्रशिक्षण देने लॉस एंजिल्स से स्टंट विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। सोनाक्षी इस फिल्म को लेकर यह मान रही हैं कि अब वे कैरियर के ऐसे मुकाम पर हैं, जहां वह ऐसी फिल्में कर सकती हैं जिसमें वह अपनी प्रतिभा भी दिखा सकें।
विज्ञापन


मुरुगदास की फिल्म पूरी तरह से सोनाक्षी के इर्दगिर्द घूमती है। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। खबर है कि सोनाक्षी फिल्म में एक कॉलेज गोइंग गर्ल की भूमिका में है जो अनचाहे तरीके से अपराधियों के जाल में फंस जाती हैं। वे विपरीत हालातों का डट कर मुकाबला करती हैं और इस मकड़जाल से बाहर निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीर का टीजर हुआ रिलीज

Sonakshi come to the Angry Woman style

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' का पहला टीजर रिलीज हो गया। फिल्म में अमिताभ बच्चन शतरंज के ग्रैंड मास्टर की भूमिका में है। फिल्म में एक हादसे के चलते अमिताभ अपने पैर गवां चुके होते हैं।

वहीं इस फिल्म में फरहान अख्तर का लुक अब तक की आई उनकी सभी फिल्मों से अलग है। वह फिल्म में एक एटीएस ऑफीसर के रोल में हैं। फिल्म में अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में हुई है।

'वज़ीर' का नाम पहले 'दो' रखा गया था। फिल्म के डायरेक्टर बिजॉय नांबियर हैं। फिल्म की पटकथा विधू विनोद चोपड़ा और अजिताभ जोशी ने लिखी है।


देखिए टीजर

वर्ल्‍ड वॉर 2 की पृष्ठभूमि पर है 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी'

Sonakshi come to the Angry Woman style

'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' एक जासूसी फिल्म होने के साथ ही खुद में कई वर्षों का इतिहास भी समेटे होगी। फिल्म में लीड रोल में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म का प्रमोशन कोलकाता के ईस्टर्न होटल से शुरू होने वाला है।

यह फिल्म वर्ल्‍ड वॉर 2 की पृष्ठभूमि पर बनी है, जिसमें कोलकाता को वर्ल्‍ड वॉर 2 के दौर जैसा दिखाने की कोशिश की गई है। डायरेक्‍टर दिबाकर बैनर्जी ने बताया, कि फिल्म में ब्रिटिश साम्राज्य के आखिरी दौर के आसपास की कहानी को फिल्माया गया हैं, इसमें 1942-43 के जापान की एशिया में अपनी हकुमत बढ़ाने की कोशिशें भी शामिल हैं। खासतौर पर जब जापान कोलकाता पर बम फेंक रहा था।

उस समय कोलकाता के ईस्टर्न होटल का नाम विश्व स्तर पर उभरकर आया था। उसी ईस्टर्न होटल से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो रही है। कोलकाता के 'ग्रेट ईस्टर्न होटल' से ही दिबाकर बनर्जी इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed