फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Son Of Sardaar Actress Mrunal Thakur Praise Tripti Dimri Movie Dhadak 2 Amid Clash

Mrunal Thakur: ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ की टक्कर से पहले मृणाल ने किया ये काम, तृप्ति ने भी किया रिएक्ट

Tue, 29 Jul 2025 10:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 29 Jul 2025 10:07 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर कुछ बातें साझा की हैं।  

विज्ञापन
Son Of Sardaar Actress Mrunal Thakur Praise Tripti Dimri Movie Dhadak 2 Amid Clash
मृणाल ठाकुर, तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ जल्द ही बड़े पर्दे पर टकराने वाली हैं। ये दोनों फिल्में एक ही दिन थिएटर में रिलीज होंगी। इस टकराव से पहले मृणाल ठाकुर ने तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा की है। मृणाल ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है? जानिए।  

विज्ञापन


मृणाल ने तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर क्या कहा 
मृणाल ठाकुर ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर की। इसमें वह तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ के लिए लिखती हैं, ‘ टीम सन ऑफ सरदार 2 और टीम धड़क 2 के लिए एक खास पल है। बस चार दिन बाकी हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी और पूरी धड़क 2 टीम को बहुत सारी विशेज। जल्द ही ये दो प्यारी फिल्में रिलीज होंगी और हमें खूब सारा प्यार मिलेगा।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Preet Re: 'तेरे संग लागी जो प्रीत रे', धड़क 2 का गाना 'प्रीत रे' हुआ रिलीज, करण ने किया दिलचस्प पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

तृप्ति ने दिया मृणाल की तारीफ का जवाब 
मृणाल ठाकुर की पोस्ट पर तृप्ति डिमरी ने भी रिएक्ट किया है। मृणाल की पोस्ट को री-पोस्ट किया है। वह लिखती हैं, ‘आपकी फिल्म और टीम को भी बधाई। हम दोनों की फिल्मों को वो प्यार मिले, जिसकी वो हकदार है।’   




इस दिन रिलीज होगी दोनों फिल्में 
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ 1 अगस्त को रिलीज होंगी। मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में दर्शकों को कॉमेडी देखने को मिलेगी। वहीं तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ में एक इंटेंस लव स्टोरी दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed