फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sohail Khan share photos with Ex Wife Seema Sajdeh Sons Nirvan And Yohan From London Vacation

Sohail Khan: सोहेल खान ने लंदन वेकेशन से शेयर कीं तस्वीरें, पूर्व पत्नी सीमा और बेटों के साथ जमकर की मस्ती

Tue, 01 Jul 2025 08:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 01 Jul 2025 08:31 PM IST
सार

London Vacation: सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के साथ लंदन वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
 

विज्ञापन
Sohail Khan share photos with Ex Wife Seema Sajdeh Sons Nirvan And Yohan From London Vacation
परिवार के साथ सोहेल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sohailkhanofficial

विस्तार

सोहेल खान अपनी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह और अपने दोनों बेटों निरवान और योहान के साथ लंदन वेकेशन पर हैं। सोहेल ने मौज-मस्ती भरी छुट्टियों की शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। तलाक के बावजूद, सोहेल और सीमा अक्सर पारिवारिक अवसरों पर साथ आते हैं और अपने बच्चों की परवरिश भी साथ-साथ करते हैं।
विज्ञापन

 

सोहेल का पोस्ट
आज सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर लंदन के वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में, वह सीमा, निर्वाण और योहान के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के पीछे टेम्स नदी की खूबसूरती झलक दिख रही है। दूसरी तस्वीर में सोहेल और उनके छोटे बेटे योहान एक साथ आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में सोहेल अपने परिवार के साथ रिक्शे में पोज देते नजर आ रहा है। इन शानदार तस्वीरों के साथ सोहेल ने कैप्शन में लिखा, "#Londondiares #familia।"

View this post on Instagram

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा और सोहेल की शादी और तलाक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा सजदेह और सोहेल खान ने 1998 में भागकर शादी की थी। हालांकि, शादी के 24 साल बाद, कुछ समय तक दोनों अलग रहने लगे और फिर 2022 में उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। तब से दोनों मिलकर अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन

सीमा और सोहेल का करियर
सीमा जल्द ही रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के आगे के सीजन में दिखाई देने वाली हैं। वहीं, सोहेल खान को आखिरी बार तेलुगु फिल्म अर्जुन: सन ऑफ वैजयंती में देखा गया था और उन्होंने सलमान खान की बॉलीवुड फिल्म दबंग 3 में भी खास भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: कृति ने शेयर की 'तेरे इश्क में' के सेट से बीटीएस तस्वीरें, लिखा लंबा नोट; किया टीम का शुक्रिया..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed