फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sohail Khan Opens Up On Salim Khans Semi Coma As Doctor Said We Could Lose Him

Sohail Khan: ‘हम उन्हें खो सकते हैं’, सलीम खान के सेमी-कोमा पर बोले सोहेल; याद कर कांप उठा दिल

Sun, 05 Jul 2026 08:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Jul 2026 08:47 PM IST
सार

Sohail Khan on Salim Khan: एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में अपने पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान से जुड़ा एक बेहद भावुक किस्सा साझा किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।  

विज्ञापन
Sohail Khan Opens Up On Salim Khans Semi Coma As Doctor Said We Could Lose Him
सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के भाई सोहेल खान इन दिनों ‘एलायंस’ शो में नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने पिता से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है। 

विज्ञापन

माता-पिता को खोने का डर
सोहेल ने बताया कि इस घटना के बाद उनके अंदर अपने माता-पिता को खोने का डर और बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे माता-पिता अब बूढ़े हो चुके हैं। मेरे बच्चे हैं, लेकिन उनके पास अभी समय है। मुझे अपने माता-पिता को खोने का डर लगता है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जब उनके पिता बीमार थे, तब उन्हें खोने का ख्याल उन्हें अंदर तक झकझोर गया था।

Sohail Khan Opens Up On Salim Khans Semi Coma As Doctor Said We Could Lose Him
सोहेल-सलीम खान और निर्वाण - फोटो : इंस्टाग्राम

अस्पताल में बिताए वो मुश्किल पल
सोहेल ने उस समय को याद करते हुए कहा, ‘कुछ महीने पहले जब मेरे पिता की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वह सेमी-कोमा में चले गए थे। मैं उस वक्त अस्पताल में उनके साथ ही था। मेरा दिल बैठ गया था। डॉक्टर ने कहा था कि हम उन्हें खो सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पिता और मां मेरे लिए बहुत खास हैं। अगर पापा को कुछ हो गया, तो मैं कैसे संभालूंगा, मुझे नहीं पता। मेरे लिए मेरे माता-पिता ही मेरी जिंदगी हैं।’

Sohail Khan Opens Up On Salim Khans Semi Coma As Doctor Said We Could Lose Him
सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान की तबीयत और इलाज
90 साल के सलीम खान को 17 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तुरंत आईसीयू में रखा गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

ये भी पढ़ें- Alpha Box Office: रविवार की छुट्टी का 'अल्फा' को मिला भरपूर फायदा; जानिए तीसरे दिन कितना जुटाया कलेक्शन?

एक छोटे से ऑपरेशन के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। इस दौरान परिवार के अलावा कई फिल्मी सितारे- जैसे शिल्पा शेट्टी, आमिर खान, संजय दत्त और उनके करीबी दोस्त जावेद अख्तर- भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

Sohail Khan Opens Up On Salim Khans Semi Coma As Doctor Said We Could Lose Him
कुणाल खेमू-सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
‘एलायंस’ में सोहेल की एंट्री
सोहेल खान ने ‘एलायंस’ शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। वह कुशाल टंडन, डेज़ी शाह और डेलबर आर्या के साथ ‘वॉरियर्स’ ग्रुप में शामिल हुए हैं। कुनाल खेमू द्वारा होस्ट किया जा रहा यह रियलिटी गेम शो रिश्तों के बदलते समीकरण और रणनीतियों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed