तलाक के 5 साल बाद शो ‘अलायंस’ में मिले सोहेल खान और पूर्व पत्नी सीमा; अभिनेता ने कहा- कोई भी गलती हुई होगी…
Sohail Khan Ex Wife Seema Sajdeh IN Reality Show Alliance: सोहेल खान रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बतौर प्रतियाेगी शामिल हुए थे। हाल ही में इस शो में उनकी पूर्व पत्नी सीमा भी नजर आईं। दोनों के तलाक को 5 साल हो चुके हैं। शो पर सोहेल ने सीमा से अपने दिल की बात कह दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘अलायंस’ का कॉन्सेप्ट काफी हटकर है, यहां पर हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। सोहेल खान को भी हाल ही तब बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री ली। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल खान से सीमा के बारे में पूछा, तो अभिनेता ने काफी कुछ पूर्व पत्नी को लेकर कहा।
कौन सी गलती का सोहेल खान ने जिक्र किया?
शो ‘अलायंस’ के होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल खान से पूछा, ‘सीमा को यहां देखकर कैसा लग रहा है? इस सोहेल कहते हैं कि उन्होंने सीमा के साथ अपने जीवन के 25 साल गुजारे हैं, वह एक सुंदर और अच्छे दिल की महिला हैं।’ सोहेल यह भी कहते हैं कि कभी कोई गलती हुई भी होगी तो उनकी तरफ से ही हुई होगी। इस पर सीमा मुस्कुरा देती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
सीमा और सोहेल के बीच बॉन्डिंग देखकर बाकी प्रतियोगी हुए खुश
सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा के बीच शो ‘अलायंस’ में बॉन्डिंग देखकर, दोनों को भावुक होता देखकर बाकी प्रतियोगियों ने तालियां बजाईं। इस एक्स कपल का हौसला बढ़ाया। यह सब देखकर सोहेल खान काफी खुश नजर आए।
क्या है शो 'अलायंस' का कॉन्सेप्ट?
‘अलायंस’ शो की बात करें तो यह एक रियलिटी गेम शो है। इसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस शो में हर दिन रिश्ते और दोस्ती के आयाम बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में नामी फिल्म और टीवी एक्टर, इंफ्लुएंसर शामिल हैं।