फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   soha to start a live in relationship with Kunal

शादी से पहले कुणाल संग रहने लगी हैं सोहा

Sat, 02 Mar 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 02 Mar 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
soha to start a live in relationship with Kunal

अभिनेत्री सोहा अली खान शादी से पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमु के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी हैं। इसके लिए सोहा ने अपनी मां शर्मिला और अपने भाई सैफ अली खान से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद वह कुणाल के साथ रहना शुरू कर चुकी हैं।

विज्ञापन


सोहा अली और कुणाल खेमु के बीच अफेयर पिछले कई सालों से चल रहा है। बॉलीवुड गलियारों से यह बात छन-छनकर आती रही है कि सैफ इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। लेकिन सोहा इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थीं। अब वह इस रिश्ते को औपचारिक तरीके से आगे बढ़ाना चाहती हैं।

विज्ञापन


इस बारे में जब सोहा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं और कुणाल अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे ले जाना चाहते हैं। इसलिए हमने साथ रहने का फैसला किया है। हमने खार में एक जगह खरीदी है। कुणाल और मैं अपने-अपने घर को किराए पर देने का विचार कर रहे हैं और चार-पांच हफ्ते में ही हम खार शिफ्ट हो जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे यह भी कहा कि कुणाल के साथ रहने के लिए मैंने मॉम से परमीशन मांगी है, इसलिए मेरे परिवार वालों को इस बारे में सब पता है और उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वैसे पिछले साल करीना और सैफ की शादी की खबरें खूब सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में हो सकता है यह साल सोहा और कुणाल का हो। यह भी संभव है कि जल्द ही शादी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed