फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soha Ali Khan And Kunal Kemmu spotted wearing QR Code printed T shirts urges fans Please scan

Soha Ali Khan-Kunal Kemmu: QR कोड वाली टी-शर्ट पहनकर निकले सोहा और कुणाल खेमू, जानिए क्या है मामला?

Wed, 19 Mar 2025 01:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Mar 2025 01:23 PM IST
सार

Soha Ali Khan-Kunal Kemmu: कुणाल खेमू और सोहा अली खान हाल ही में QR कोड वाली टीशर्ट पहने नजर आए। उन्होंने फैंस से क्यूआर कोड स्कैन करने की गुजारिश की है। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Soha Ali Khan And Kunal Kemmu spotted wearing QR Code printed T shirts urges fans Please scan
सोहा अली खान-कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्मी सितारों के स्टाइल और कपड़ों पर अक्सर फैंस की नजर पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में सोहा अली खान और कुणाल खेमू को देखकर। दोनों ब्लैक कलर की टीशर्ट पहने नजर आए। मगर, इन टीशर्ट के बैकसाइड में QR कोड प्रिंट है। अगर आप इसे महज डिजाइन समझ रहे हैं तो ऐसा नहीं है। इस टीशर्ट को पहने कपल ने लोगों से इसे स्कैन करने की अपील की है। दरअसल, यह अपील बेजुबानों की मदद के लिए है।

विज्ञापन


The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए नेटिजन ने विवेक अग्निहोत्री को कहा शुक्रिया, क्या बोले निर्देशक?

विज्ञापन

लोगों से कहा- 'प्लीज स्कैन'
सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर पूरी बात स्पष्ट की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे और कुणाल नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि QR कोड स्कैन करके बेजुबानों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने एक एनजीओ के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। साथ ही बाकी लोगों से भी मदद मांगी है।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Soha (@sakpataudi) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

इस एनजीओ के लिए मांगी मदद
सोहा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है,  'कृपया टी-शर्ट को स्कैन करें और 'वर्ल्ड फॉर ऑल'( @worldforallanimaladoptions) को दान करें। यह एक शानदार एनजीओ है। जो 15 वर्षों से अधिक समय से स्ट्रीट बिल्लियों और कुत्तों की देखभाल और पुनर्वास का काम कर रहा है'। सोहा ने आगे लिखा है 'वर्ल्ड फॉर ऑल' एक रजिस्टर्ड एनजीओ है, जो स्ट्रीट कुत्तों और बिल्लियों के लिए काम करता है। वे इस दुनिया को सभी के लिए महफूज बनाने की कोशिश में हैं'।

Sunita Williams: रवि किशन, जैकी श्रॉफ और कई सितारों ने किया सुनीता का स्वागत, लिखी दिल जीतने वाली बात

विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ
सोहा और कुणाल की इस पहल पर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'इसका मतलब है कि आप नॉनवेज नहीं खाते?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'मासूम जानवरों की मदद करना ही असली धर्म है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed