फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Priyanka Chopra was seen dancing to the famous song of Shahrukh Khan the video of Diwali party went viral on the internet

सोशल मीडिया: शाहरुख खान के मशहूर गाने पर थिरकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेट पर वायरल हुआ दिवाली पार्टी का वीडियो

Tue, 09 Nov 2021 01:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 09 Nov 2021 01:04 PM IST
सार

प्रियंका ने हाल ही में दीपावली से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Social media: Priyanka Chopra was seen dancing to the famous song of Shahrukh Khan the video of Diwali party went viral on the internet
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में दुनियाभर में दीवापली का त्योहार बड़े ही धूमधाम मनाया गया। आम से लेकर खास सभी लोगों ने अपने- अपने तरीके से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। वहीं, बॉलीवुड कलाकार ने भी पूरे हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया। इसी बीच विदेश में रह रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खास मौके पर कोई खसर नहीं छोड़ी। प्रियंका ने हाल ही में दीपावली से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

इन्हीं तस्वीरों और वीडियोज में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर दिवाली पार्टी करती नजर आ रही हैं। यह घर प्रियंका और निक ने मिलकर खरीदा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर थिरकती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

विज्ञापन
विज्ञापन

Social media: Priyanka Chopra was seen dancing to the famous song of Shahrukh Khan the video of Diwali party went viral on the internet
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में एक्ट्रेस के हाथ में एक ड्रिंक भी दिखाई देती है। सामने आए वीडियो में प्रियंका सफेद रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, प्रियंका के इस वीडियो में डीजे भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस दिवाली सेलिब्रेशन में हॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे।

Social media: Priyanka Chopra was seen dancing to the famous song of Shahrukh Khan the video of Diwali party went viral on the internet
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

इस गाने की बात की जाए तो फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए थे। इनमें रेखा, विद्या बालन, काजोल, जितेन्द्र, सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, रेखा, जूही चावला, मलाइका अरोड़ा, उर्मिला मांतोडकर और अरबाज खान शामिल हैं।

Social media: Priyanka Chopra was seen dancing to the famous song of Shahrukh Khan the video of Diwali party went viral on the internet
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की करें तो प्रियंका जल्द ही ‘द मैट्रिक्स 4’ में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास ‘सिटाडेल’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed