फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Mandira Bedi shared a video while exercising fans were shocked to see doing 33 handstand together

सोशल मीडिया: मंदिरा बेदी ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया वीडियो, एक साथ 33 हैंडस्टैंड करते देख हैरान हुए फैंस

Sat, 20 Nov 2021 07:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 20 Nov 2021 07:27 PM IST
सार

हाल ही में मंदिरा बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री सुबह- सुबह अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज करती दिखाई दीं।

विज्ञापन
Social media: Mandira Bedi shared a video while exercising fans were shocked to see doing 33 handstand together
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ समय मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अभिनेत्री मंदिरा बेदी एक बार फिर खुद को पहले की तरह सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आने लगी हैं। वह अपने फैंस के साथ अक्सर कई तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री सुबह- सुबह अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज करती दिखाई दीं। खास बात यह है कि एक्सरसाइज करते हुए उन्होंने एक साथ 33 हैंडस्टैंड कर डाले। एक्ट्रेस का यह फिट अंदाज देख उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।  

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “सभी को एक मजबूत, बहादुर सुबह की शुभकामनाएं। आज 33 हैंडस्टैंड किए। ये 11 लगातार थे। इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

 

Social media: Mandira Bedi shared a video while exercising fans were shocked to see doing 33 handstand together
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह अपनी इन वीडियोज के जरिए अपने प्रशंसकों को अक्सर प्रेरित करती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने इस महीने की शुरुआत में परिवार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपने माता-पिता को एक नोट समर्पित किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

 

Social media: Mandira Bedi shared a video while exercising fans were shocked to see doing 33 handstand together
मंदिरा बेदी,राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेत्री के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। मंदिरा और राज कौशल के बेटे का नाम वीर और बेटी का नाम तारा है। मंदिरा बेदी ना सिर्फ अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं बल्कि उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को भी पूरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed