फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media: Divyanka Tripathi reacts to the No Bindi No Business campaign said Women should be the choice of dress

सोशल मीडिया: दिव्यांका त्रिपाठी ने 'नो बिंदी नो बिजनेस' कैंपन पर दी प्रतिक्रिया, कहा- महिलाओं की पसंद होना चाहिए पहनावा

Sat, 30 Oct 2021 08:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 30 Oct 2021 08:40 PM IST
सार

इंटरनेट पर 'नो बिंदी नो बिजनेस' नामक कैंपन खूब चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में अब हाल ही में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने एक लेखक और वक्ता के पोस्ट का जवाब दिया है।

विज्ञापन
Social Media: Divyanka Tripathi reacts to the No Bindi No Business campaign said Women should be the choice of dress
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में इन दिनों त्यौहारों का माहौल बना हुआ है। दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में दिवाली से पहले सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कैंपेन चलाए जा रहे हैं। इसी बीच अब इंटरनेट पर 'नो बिंदी नो बिजनेस' नामक कैंपन खूब चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में अब हाल ही में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने एक लेखिक और वक्ता के पोस्ट का जवाब दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, इस ट्वीट में लेखिक ने कहा था कि वह किसी भी ऐसे ब्रांड से कुछ भी नहीं खरीदेंगी, जिसमें बिना बिंदी के मॉडल हों। इस ट्वीट का जवाब देते हुए ये है मोहब्बतें फेम अभिनेत्री ने लिखा, 'नो बिंदी नो बिजनेस? यह एक महिला की पसंद होनी चाहिए कि वह क्या पहनना चाहती है! हिंदू धर्म में पसंद का सम्मान किया जाता है। किसी भी संस्कृति को महिलाओं के पहनावे से क्यों मापा जाना चाहिए? जब महिलाएं इस तरह की अवधारणाओं का प्रचार करती हैं तो मुझे हैरानी होती है!'

विज्ञापन


Social Media: Divyanka Tripathi reacts to the No Bindi No Business campaign said Women should be the choice of dress
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया एक यूजर ने लेखिक का समर्थन किया। एक यूजर ने कमेंट किया कि अभियान क्रिसमस या ईद के दौरान नहीं चलेगा। इस पर दिव्यांका ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए या क्या नहीं, यह केवल उनकी पसंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं एक ब्राह्मण लड़की हूं, लेकिन मैं बिंदी नहीं लगाना चुन सकती हूं। हरा रंग मां कात्यायनी का भी है, जो विकास का प्रतीक है।' 
 

Social Media: Divyanka Tripathi reacts to the No Bindi No Business campaign said Women should be the choice of dress
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यादातर नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को इस कैंपेन के बारे में पढ़ने को कहा। दिव्यांका ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह महिलाओं की पसंद होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने बिना बिंदी के एक दिवाली विज्ञापन के लिए शूटिंग की। अभिनेत्री ने कहा कि एक ब्रांड का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Social Media: Divyanka Tripathi reacts to the No Bindi No Business campaign said Women should be the choice of dress
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं उन्होंने बाकी महिलाओं से भी इसके समर्थन में खड़े होने को कहा। दिव्यांका ने ट्वीट किया, "दुनिया भर में मेरी प्यारी महिलाएं, आप मुझसे सहमत होंगी, सही टैग होना चाहिए, #NoTurbanNoBusiness #NoDhotiNoBusiness #NoMoustacheNoBusiness, अब समय आ गया है, जब महिलाओं को किसी भी धार्मिक फैशन से बाहर करना शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed