सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ शेयर की दिवाली की तस्वीर, लिखा प्यार भरा नोट
अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी दिवाली की तस्वीर शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर कई जगह पर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। यह दोनों ही सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपनी तस्वीरें साथ में शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी दिवाली की तस्वीर शेयर की हैं।
दरअसल, हाल ही में अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में यह कपल स्टाइलिश अंदाज में देखा गया। इस दौरान कपल ने पैपराजी के लिए पोज भी दिया। रविवार दोपहर अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने दिवाली की एक फोटो शेयर करते हुए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा।
विज्ञापन विज्ञापन
सामने आई तस्वीर में अर्जुन काले रंग की शेरवानी में मुस्काराते हुए नजर आए। वहीं, मलाइका अरोड़ा गुलाबी कलर की साड़ी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं, अपनी पोस्ट पर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, "जब वह मेरी बकवास पर हंसती है, तो वह मुझे खुश करती है।
साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर मलाइका के साथ फोटो क्लिक करने वाले पैप को धन्यवाद देते हुए दोनों को टैग किया। वहीं, उनके फोटो पोस्ट करते ही इंडस्ट्री के उनके दोस्त महीप कपूर, ईशा गुप्ता, ताहिरा कश्यप और भूमि पेडनेकर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए इस कपल के लिए दिल के इमोजी पोस्ट किए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगे। वहीं, उनके पास पाइपलाइन में 'कुट्टी' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्में भी हैं।