फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Alia Bhatt get brutally trolled for not wearing sindoor and mangalsutra netizens said shadi hui bhi thi ya shooting chal rhi thi

सोशल मीडिया: बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के आलिया भट्ट को देख भड़के फैंस, कहा- शादी हुई भी थी या…..

Sun, 24 Apr 2022 04:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 24 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

 आलिया भट्ट अभिनेत्री ने अपने लंबे रिलेशन के बाद आखिरकार इसी महीने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। शादी के तुरंत बाद ही अब यह न्यूली वेड्स कपल अपने-अपने काम में व्यस्त हो चुका है।

विज्ञापन
Social media: Alia Bhatt get brutally trolled for not wearing sindoor and mangalsutra netizens said shadi hui bhi thi ya shooting chal rhi thi
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियों में थीं। अभिनेत्री ने अपने लंबे रिलेशन के बाद आखिरकार इसी महीने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। शादी के तुरंत बाद ही अब यह न्यूली वेड्स कपल अपने-अपने काम में व्यस्त हो चुका है। इसी क्रम में एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हो गई। 

विज्ञापन

अभिनेत्री बीते दिनों अपनी शूटिंग के लिए बाहर गई थीं। शूटिंग कर वापस मुंबई लौटीं आलिया को हाल ही में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान आलिया ने जमकर पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई। अभिनेत्री के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सामने आते ही नेटिजन्स अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इस दौरान बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के नजर आईं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


हाल ही में शादी के बंधन के बंधी नवविवाहित एक्ट्रेस को बिना किसी सुहाग की निशानी के देख सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। सामने आई फुटेज में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक टी और जींस पहने नजर आईं। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ना तो मंगलसूत्र पहने थी और ना ही सिंदूर लगाई थीं। ऐसे में नाराज फैंस ने आलिया की खूब आलोचना कर डाली। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, उनकी शादी हुई भी थी या किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,कोई कहेगा कि ये नई दुल्हन है।


इतना ही नहीं कई लोगों ने तो एक्ट्रेस को उनके आउटफिट के लिए तक ट्रोल कर डाला। दरअसल, वीडियो में आलिया बेबी जींस पहनी हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की जींस देख फैंस काफी मजेदार कमेंट्सकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये क्या कपड़ा है छोटी बच्ची तो क्या। वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, लगता है जल्दी-जल्दी में रणबीर की पैंट पहन कर ली है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने लंबे रिलेशन के बाद 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में शादी रचाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed