सोशल मीडिया: आशा भोंसले के मशहूर गाने पर थिरकती नजर आईं अक्षरा सिंह, डांस मूव्स से लूटा फैंस का दिल
हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री का एक और हुनर देखने को मिल रहा है।
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने दमदार अभिनय के दम पर एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। एक्टिंग के साथ ही एक्ट्रेस एक जानी- मानी गायिका भी है। इन सब के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
इसी क्रम में अब हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री का एक और हुनर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दिग्गज गायिका आशा भोसले के मशहूर गाने पर्दे में रहने दो पर्दा पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
सामने आई वीडियो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर का ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस वीडियो में अक्षरा एक पार्टनर के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
इंटरनेट पर इस वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने ऐसे वीडियोज और फोटोज के जरिए सोशल मीडिया पर राज करती दिखती हैं। बीते दिनों बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद से ही अक्षरा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।