फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sita ramam Actress Mrunal Thakur hike fees for Films as per Reports

Mrunal Thakur: 'सीता रामम' के बाद मृणाल ने बढ़ा दी अपनी फीस? जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 09 Jul 2023 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Jul 2023 09:23 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीता रामम की सफलता के बाद अभिनेत्री ने अपना पारिश्रमिक बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Sita ramam Actress Mrunal Thakur hike fees for Films as per Reports
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

मृणाल ठाकुर बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी मशहूर चेहरा हैं। अब तक वह अपनी कई फिल्मों से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में उनके अभिनय की काफी सराहना हो रही है। इस बीच खबर है कि फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने अपनी फीस में इजाफा कर दिया है। 

विज्ञापन

Kichcha Sudeep: एम एन कुमार मामले पर सुदीप के दोस्त जैक मंजूनाथ का बयान, कोर्ट तय करेगा कि कौन बोल रहा झूठ

विज्ञापन

मृणाल ने बढ़ाई फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीता रामम की सफलता के बाद अभिनेत्री ने अपना पारिश्रमिक बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मृणाल ठाकुर प्रत्येक फिल्म के लिए दो करोड़ रुपये की भारी मांग कर रही हैं, जो उनके पिछले पारिश्रमिक से 135 प्रतिशत अधिक है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि मृणाल को 'सीता रामम' में उनकी भूमिका के लिए 85 लाख रुपये का भुगतान मिला था, लेकिन अब इसकी सफलता को देखते हुए उन्होंने अपनी फीस बढ़ा ली है। 
Bekaboo: अब टीवी पर प्रसारित नहीं होगा 'बेकाबू', शालीन भनोट बोले- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगा शो

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

बता दें कि बॉलीवुड में मृणाल ने अपनी शुरुआत 'लव सोनिया' से की थी। इसके बाद वह  'सुपर 30,' 'बाटला हाउस' और 'जर्सी' जैसी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में हिस्सा रहीं। हाल ही उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी भूमिका के लिए ध्यान आकर्षित किया है। बॉलीवुड के साथ साउथ में भी उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें टॉलीवुड अभिनेता नानी की 30वीं फिल्म में मुख्य महिला भूमिका के लिए चुना गया है। इसके अतिरिक्त, मृणाल को विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म के लिए प्रमुख महिला के रूप में चुना गया है।
Filmy Wrap: मुतंशिर की माफी पर भड़के 'हनुमान' और श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed