ये क्या कर रही है कैटरीना की सगी बहन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैट की बहन इसाबेल भी अब अपनी बड़ी बहन कैटरीना कैफ के नक़्शे कदम पर चल रही है। हाल ही में उन्होंने एक बिग स्क्रीन आउटिंग पर नाम के पीछे कैफ लगाया है। हालांकि उसका सरनेम कैफ नहीं है।
भले ही शेक्सपियर ने कहा हो कि "नाम में क्या रखा है" लेकिन बॉलीवुड में हाल ही नाम बहुत मायने रखता है। तभी तो कैट की बहन इसाबेल ने हाल ही में अपना दूसरा नाम बदलकर कैफ कर दिया है।
सलमान की फिल्म में मिला है मौका
इसाबेल अब सलमान खान की हॉलीवुड फ़िल्म में काम कर रही है। जो सलमान खान का पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट भी है। 'डॉ कैबी' इस फ़िल्म में कैट अपने आप को इसाबेल कैफ के नाम से परिचित करा रही है। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है।
कैटरीना को भुनाने की कोशिश
एक सूत्र के अनुसार, "इसाबेल ने बिग स्क्रीन पर अपने नाम के तौर पर कैफ प्रयोग किया है क्योंकि यह एक बेहद लोकप्रिय और चर्चित नाम है।"
वहीं अगर कैट की बात की जाए तो जब उन्होंने 2003 में कैजाद गुस्ताद की फ़िल्म 'बूम' से शुरुआत के दौरान उनका नाम कैटरीना तुर्क़ुओत्ते था। लेकिन बाद में उनका नाम फ़िल्म निर्माता आयशा श्रॉफ ने कैट क़ाज़ी सोचा।
इसलिए कैफ हुईं थीं कैटरीना
लेकिन इसमें धार्मिक झलक के कारण यह भी तय नही हो सकता और उस वक़्त के भारतीय क्रिकेट के खिलाडी मोह्हमद कैफ के नाम की प्रसिद्धि के चलते उनका यह नाम तय किया गया।
फिल्म निर्देशक कैजाद गुस्ताद ने बूम फिल्म के पहले कैटरीना का नाम बदलकर कैटरीना कैफ कर दिया था। उस समय मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेट के बड़े चेहरे थे।