{"_id":"655b1c4a340e6d0d310e470b","slug":"singham-again-and-the-buckingham-murders-actress-kareena-kapoor-not-going-to-hollywood-know-details-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: 'द बंकिघम मर्डर्स' के बाद हॉलीवुड जाने की तैयारी में हैं करीना कपूर? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: 'द बंकिघम मर्डर्स' के बाद हॉलीवुड जाने की तैयारी में हैं करीना कपूर? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई
Mon, 20 Nov 2023 02:18 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:18 PM IST
सार
हाल ही में करीना ने अपनी आगामी फिल्म और करियर पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह हॉलीवुड का रुख करना चाहती हैं या नहीं।
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'जाने जां' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के बाद करीना कपूर अब अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' और फिल्म 'द बंकिघम मर्डर्स' में नजर आएंगी। बता दें कि 'द बकिंघम मर्डर्स' की 80 फीसदी शूटिंग अंग्रेजी में और 20 फीसदी शूटिंग हिंदी में हुई है। इस बीच यह खबर तैरने लगी है कि करीना कपूर हॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। इसकी सच्चाई से खुद करीना ने पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
हॉलीवुड जाने का नहीं इरादा
हाल ही में करीना ने अपनी आगामी फिल्म और करियर पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह हॉलीवुड का रुख करना चाहती हैं या नहीं। एक इंटरव्यू में करीना से पूछा गया कि क्या 'द बंकिघम मर्डर्स' हॉलीवुड की दिशा में उनका अगला कदम है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'जब हंसल मेहता ने मुझसे इसके लिए संपर्क किया तो मैं तुरंत इसका हिस्सा बन गई'।
विज्ञापन
Retribution OTT Release: लायंसगेट प्ले पर दस्तक देगी लियाम नीसन की 'रिट्रीब्यूशन', दिन रिलीज होगी एक्शन फिल्म
विज्ञापन
बतौर निर्माता किया आगाज
बेबो ने आगे कहा, 'यह कुछ ऐसा है, जो मैंने पहले नहीं किया था। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैंने हॉलीवुड जाने के इरादे से यह फिल्म नहीं की'। बता दें कि 'द बंकिघम मर्डर्स' इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए करीना ने बतौर निर्माता भी अपनी शुरुआत की है। फिल्म में उनके साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे दमदार कलाकार हैं।
Bobby Deol: ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले बॉबी देओल को बड़ा झटका, नेटफ्लिक्स ने इसलिए रोक दी नई फिल्म की रिलीज
अपने किरदार को लेकर उत्साहित बेबो
'द बंकिघम मर्डर्स' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इसकी कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। शोभा कपूर, एकता कपूर और करीना के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इसे लेकर करीना ने आगे कहा, 'मैं एक कलाकार के रूप में कुछ अलग करना चाहती थी, इसलिए मैंने इस फिल्म के लिए हां की। बड़ी वजह थी कि मैं सीरीज 'मारे ऑफ ईस्ट टाउन' से बेहद प्रभावित थी'। फिल्म में करीना का किरदार 'मारे ऑफ ईस्ट टाउन' में केट विंसलेट की भूमिका से प्रेरित है। इसमें करीना एक जासूस पुलिसवाली की भूमिका में दिखेंगी।
Bollywood Celebs: चंद फिल्मों तक रहा इन सितारों का सफर, लाइमलाइट से हुए दूर, लिस्ट में स्टार किड्स भी शामिल