Retribution OTT Release: लायंसगेट प्ले पर दस्तक देगी लियाम नीसन की 'रिट्रीब्यूशन', जानें कब रिलीज होगी फिल्म
लियाम नीसन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'रिट्रीब्यूशन' फिल्म की ओटीटी रिलीज का एलान हो गया है।
विस्तार
हॉलीवुड स्टार लियाम नीसन एक और एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। इस बार वह एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने बच्चों को एक घातक खतरे से बचाने की कोशिश में लगा है। हम अभिनेता की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'रिट्रीब्यूशन' की बात कर रहे हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चलिए जानते हैं आप इस धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं..
धमाकेदार है फिल्म की कहानी
'रिट्रीब्यूशन' में लियाम नीसन ने मैट टर्नर की भूमिका निभाई है, जो एक पिता हैं और जब उन्हें एक डरावनी फोन कॉल आती है तो वह खुद को एक भयानक परिस्थिती में फंसा पाता है। दरअसल, लियाम नीसन की कार की ड्राइविंग सीट के नीचे बम रखा होता है, जिसके चलते उसे किसी अंजान शख्स के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होता है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। 'रिट्रीब्यूशन' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 17.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
Tiger 3 Week 2 Collection: गदर 2 के आधे पर सिमटी ‘टाइगर 3’ की आठवें दिन की कमाई, दूसरा हफ्ता सबसे बड़ी चुनौती
यहां देख सकेंगे लियाम नीसन की 'रिट्रीब्यूशन'
बॉक्स ऑफिस रिलीज के दो महीने बाद, 'रिट्रीब्यूशन' अब लायंसगेट प्ले पर अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म 24 नवंबर, 2023 को ओटीटी पर दस्तक देगी। ऐसे में लियाम नीसन के फैंस इस मनमोहक रोमांच और एक्शन से भरपूर कहानी को देखने के लिए उत्साहित हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो लियाम नीसन के अलावा, 'रिट्रीब्यूशन' में एमिली कुस्चे, जैक चैंपियन, एम्बेड डेबिड्ज, मैथ्यू मोडाइन, नोमा डूम जवानी और लिली एस्पेल शामिल हैं। निमरोड एंटल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।