फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singham 3 rohit shetty film cop delivering instant justice sends out dangerous message Bombay High Court judge

Singham 3: 'सिंघम' से लोगों को जा रहा गलत संदेश, फिल्म पर फूटा बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति का गुस्सा

Sat, 23 Sep 2023 02:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Sep 2023 02:26 PM IST
सार

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स पर आधारित फ्रेंचाइजी 'सिंघम' पर बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति का गुस्सा फूट पड़ा है। न्यायधीश ने अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म पर गलत मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Singham 3 rohit shetty film cop delivering instant justice sends out dangerous message Bombay High Court judge
सिंघम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइची 'सिंघम' इन दिनों अपनी तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में है। कॉप यूनिवर्स पर आधारित इस मूवी में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, बीते दिन फिल्म से जुड़े सितारों ने दो तस्वीरें साझा कर शूटिंग के शुभआरंभ होने की खुशखबरी दी। इसके बाद से ही फैंस इससे जुड़े हर एक अपडेट पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। हालांकि, 'सिंघम' फ्रेंचाइजी को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने चौंकाने वाली बात कह दी है। न्यायमूर्ति ने फिल्म के जरिए लोगों को हानिकारक संदेश भेजे जाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

'सिंघम' फ्रेंचाइजी पर फूटा न्यायमूर्ति गौतम का गुस्सा 

बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने शुक्रवार को कहा कि कानून की उचित प्रक्रिया की परवाह किए बिना त्वरित न्याय देने वाले एक 'हीरो कॉप' की सिनेमाई छवि, जैसा कि 'सिंघम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखाया गया है, एक बहुत ही हानिकारक संदेश भेजती है। भारतीय पुलिस फाउंडेशन द्वारा अपने वार्षिक दिवस और पुलिस सुधार दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में बोलते हुए, उन्होंने कानून की प्रक्रिया के प्रति लोगों की व्यग्रता पर भी सवाल उठाया। गौतम पटेल ने कहा कि पुलिस की छवि दबंग, भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार की है। साथ ही न्यायाधीशों, नेताओं और पत्रकारों सहित अन्य के बारे में भी यही कहा जा सकता है।

विज्ञापन


Kriti Sanon: 'काम के प्रति उनके समर्पण की कोई सीमा नहीं', कृति सेनन की तारीफ में बोले जैकी भगनानी

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म पर लगाया गलत संदेश भेजने का आरोप

न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने कहा कि जब जनता सोचती है कि अदालतें अपना काम नहीं कर रही हैं, तो पुलिस के कदम उठाने पर वह जश्न मनाती है। उन्होंने कहा, 'यही कारण है कि जब बलात्कार का एक आरोपी कथित तौर पर भागने की कोशिश करते समय मुठभेड़ में मारा जाता है, तो लोग सोचते हैं कि यह न सिर्फ ठीक है, बल्कि इसका जश्न मनाया जाता है। उन्हें लगता है कि न्याय मिल गया है, लेकिन क्या यह मिला?'


Kangana Ranaut: कंगना रणौत के खालिस्तानी पोस्ट पर छिड़ा विवाद, अभिनेत्री ने वापस से ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ

शॉर्टकट के सिस्टम को ठहराया गलत 

न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'सिंघम फिल्म में विशेष रूप से उसके क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि पूरा पुलिस बल प्रकाश राज अभिनीत नेता पर टूट पड़ता है। साथ ही दिखाया गया है कि अब न्याय मिल गया है, लेकिन मैं पूछता हूं, क्या मिल गया।हमें सोचना चाहिए वह संदेश कितना खतरनाक है।' पटेल ने साफ किया कि अगर इस प्रक्रिया को शॉर्टकट के पक्ष में छोड़ दिया गया तो हम कानून के शासन को खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed