फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singham 3 Ajay Devgan injured on the film set shooting of the rohit shetty film cancelled details inside

Singham 3: 'सिंघम 3' के सेट पर चोटिल हुए अजय देवगन, रद्द की गई फिल्म की शूटिंग

Sat, 23 Dec 2023 10:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Dec 2023 10:32 PM IST
सार

'सिंघम 3' के सेट पर अजय देवगन के साथ एक घटना घट गई है, जिसके कारण उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ी है। साथ ही रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शूटिंग भी रद्द हो गई है। 

विज्ञापन
Singham 3 Ajay Devgan injured on the film set shooting of the rohit shetty film cancelled details inside
सिंघम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम 3' में अपने धाकड़ अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। साथ ही अभिनेता फिल्म के हर सीन को खुद से ही परफॉर्म कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें बॉडी डबल का उपयोग करने की आदत नहीं है। जानकारी हो कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी की शूटिंग धूमधाम से शुरू हुई थी। हालांकि, सेट पर अब अजय के साथ एक घटना घट गई है, जिसके कारण उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ी है। 

विज्ञापन

अजय देवगन की आंख में लगी चोट

रिपोर्ट की मानें तो, 'सिंघम 3' के शूटिंग सेट पर अजय देवगन की आंख में चोट लग गई, जिसके कारण वह नेत्र रोग विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। एक सूत्र ने जूम को बताया, 'अभिनेता को चोट लगने के कारण सिंघम 3 की शूटिंग फिलहाल के लिए रद्द कर दी गई है।' रिपोर्ट में आगे लिखा है, 'यह संभव है कि अब जब शूटिंग शुरू होगी, तो टीम सिंघम 3 पहले हैदराबाद में शूटिंग कर सकती है, क्योंकि वे तारीखें 2024 की शुरुआत में कुछ समय के लिए पहले ही तय हो चुकी हैं। मुंबई शूट, जो दिसंबर 2023 के लिए रद्द कर दिया गया है, 2024 के हैदराबाद शेड्यूल के बाद किया जाएगा।'

विज्ञापन


Animal: रणबीर की मां का रोल निभाने वालीं चारु शंकर एक्टर से हैं सिर्फ एक साल बड़ी, अपने किरदार को लेकर की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के बिना शूटिंग मुमकिन नहीं!

सूत्र से जब यह सवाल किया गया कि क्या इस बीच रोहित शेट्टी बाकी स्टार्स के साथ शूटिंग कर सकते हैं। तो इस पर जवाब मिला, 'नहीं, फिल्म में मुख्य व्यक्ति अजय हैं, और शेष भाग की शूटिंग में उनकी काफी आवश्यकता है। अन्य सितारों ने अपनी अधिकांश शूटिंग पूरी कर ली है।'


Animal: 'एनिमल' पर चली बांग्लादेश सेंसर बोर्ड की कैंची, सलार को अब भी रिलीज की अनुमति का इंतजार

बहुप्रतीक्षित फिल्म है 'सिंघम 3'

'सिंघम 3' में देवगन के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण (कैमियो में), टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और श्वेता तिवारी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसकी फ्रेंचाइजी के पहले के दो भाग बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा चुके हैं। इस एक्शन फ्रेंचाइजी की शुरुआत फिल्म 'सिंघम' से हुई, जो 2011 में रिलीज हुई थी और इसके बाद सिंघम रिटर्न्स आई, जो 2014 में रिलीज हुई। इस पुलिस ड्रामा में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की मुख्य भूमिका में हैं, जो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed