फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Sunidhi Chauhan refused to appear on 'The Kapil Sharma Show'

कपिल शर्मा के तारे गर्दिश में, इस बॉलीवुड सिंगर ने किया शूटिंग से मना

Wed, 26 Apr 2017 07:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 26 Apr 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Singer Sunidhi Chauhan refused to appear on 'The Kapil Sharma Show'
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने विवादित बयानों के चलते पिछले कुछ समय से काफी परेशानी उठा रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने भी ऐन मौके पर कपिल के शो पर आने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो सुनिधि ने शो पर जाने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि शो की शूटिंग देर रात रखी गई थी। जिसके लिए सुनिधि कम्फर्टेबल नहीं थीं।

बता दें कि कपिल ने अपने शो के लिए सुनिधि चौहान को पहले ही इंवाइट कर दिया था। जिसमें आने के लिए सुनिधि ने हामी भी भरी थी। लेकिन बाद में सुनिधि ने कॉल करके कपिल को कह दिया कि वो देर रात शो के लिए शूटिंग नहीं कर सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  लौट आया टीवी एक्ट्रेस का लापता पति, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कपिल के शो की शूटिंग देर रात इसलिए रखी गई थी क्योंकि इस शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली से मुंबई आने में समय लग रहा था।

खबरों की मानें तो कपिल ने सुनिधि को उनके शो पर आने के लिए दो-तीन बार फोन किया लेकिन वो अपने निर्णय पर कायम रहीं। जिसके बाद कपिल को ना चाहते हुए भी शो की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी।  

ये भी पढ़े-  पापा के साथ काम करने को लेकर ये बोली आलिया भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed