{"_id":"5f4d0c098ebc3eaad348c132","slug":"singer-sp-balasubramaniam-health-is-stable-now-update-from-mgm-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी ICU में भर्ती हैं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, हालत हो रही स्थिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब भी ICU में भर्ती हैं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, हालत हो रही स्थिर
Mon, 31 Aug 2020 08:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 31 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : ANI
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
74 वर्षीय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम अब भी ICU में वेंटीलेटर और ECMO सपोर्ट पर हैं। हालांकि उनकी वर्तमान क्लिनिकल स्थिति स्थिर है। वह पूरी तरह से जागे हुए हैं, प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिजियोथेरेपी में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। ये ताजा जानकारी एमजीएम अस्पताल चेन्नई से हाल ही में दी गई है।
विज्ञापन
गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम (फाइल फोटो में) ICU में वेंटीलेटर और ECMO सपोर्ट पर हैं। उनकी वर्तमान क्लिनिकल स्थिति स्थिर है। वह पूरी तरह से जगे हुए हैं, प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिजियोथेरेपी में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं : MGM हेल्थकेयर, चेन्नई pic.twitter.com/xqgM5thBqa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2020
इससे पहले उनके बेटे एसपी चरण ने भी पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने इसके लिए सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद भी दिया था। वहीं अब अस्पताल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एसपी पहले से बेहतर हैं और उनपर उपचार का असर हो रहा है। फिलहाल एसपी बालासुब्रमण्यम की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज साझा करके अपने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। 5 अगस्त को जारी किए इस संदेश में उन्होंने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं। बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें हल्का हल्का बुखार और जुकाम हो रहा था जिसकी वजह से उन्होंने कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया।
पढ़ें: प्रणब मुखर्जी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह दी श्रद्धांजलि