फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer sona mahapatra writes open letter to kangana ranaut and calls her interview circus

सोना मोहपात्रा ने कंगना को लिखा ओपन लेटर, इंटरव्यू को बताया सर्कस

Tue, 05 Sep 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Tue, 05 Sep 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
singer sona mahapatra writes open letter to kangana ranaut and calls her interview circus
आजकल टीवी शो से लेकर सोशल मीडिया तक बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर के किस्से हर किसी की जुबान पर चढ़े हुए हैं। हाल ही में कंगना ने एक टीवी शो में इंटरव्यू देते समय ऋतिक के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


कंगना ने इस इंटरव्यू में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, आदित्य पंचौली और करण जौहर समेत कई बड़े सेलिब्रिटी की पोल खोलते हुए कई बड़े खुलासे किए। जिसके बाद बॉलीवुड जगत से उनके बारे में तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन


हाल ही में सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी कंगना को सोशल मीडिया पर एक मैसेज दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर कंगना रनौत के लिए एक ओपन लेटर लिखा है। इस लेटर में सोना ने कंगना के इंटरव्यू को एक ‘सर्कस’ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- चौथे दिन भी 'शुभ मंगल सावधान' का जलवा बरकरार, जानें कितना हुआ कलेक्शन


सोना मोहपात्रा ने लिखा, 'प्रिय कंगना, मैने हमेशा हर मामले पर आपकी प्रशंसा की है। आप जब बॉलीवुड की ‘क्वीन’ नही बनी थीं तब से ही मैं आपकी प्रशंसक रही हूं।  लेकिन आपके इंटरव्यू के बाद जो कुछ भी मीडिया में चल रहा है वो सही नही है।

उन्होंने लिखा,' आपका ये इंटरव्यू आपकी आनी वाली फिल्म के लिए प्रचार के अलावा और कुछ भी नही है। सोना ने अपनी निजी जिंदगी और प्यार के किस्सों को सार्वजनिक करने के लिए कंगना रनौत की निंदा भी की है। सोना ने लिखा कि आपकी इस हरकत की वजह से नारीवाद को गहरा धक्का लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed