दुखदः गायक शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन, कैलाश खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान के लिए यह बेहद ही दुखद समय है। गायक शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी गायक कैलाश खैर के एक ट्वीट के जरिए मिली है। गायक शान के लिए यह बहुत ही दुख की घड़ी है, क्योंकि पिता को खोने के बाद शान को उनकी मां ने ही काबिल बनाया था और वह उनकी कामयाबी में हर कदम पर साथ थीं। अब मां सोनाली मुखर्जी के इस दुनिया से अलविदा कह देने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कैलाश खैर ने ट्वीट कर दी जानकारी-
कैलाश खैर ने ट्वीट कर लिखा- ''बड़े भाई शान की मां का देहावसान हो गया॥ परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएँ॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ॐ
गायक शान ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी मां के निधन के बारे में भावुक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा-"हम अपनी मां सोनाली मुखर्जी के निधन से बेहद दुखी और हतप्रभ हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी मां की मृत्यु सोते समय नींद में ही हुई है। शान ने आगे लिखा,"वह एक दयालु आत्मा, महान इंसान और एक प्यारी मां हैं यह हम सब के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जब तक हम उन्हें अंतिम अलविदा कहने की कोशिश कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि आप कोविड प्रतिबंधों को ध्यान में रखें और विनम्रता के साथ आपसे अनुरोध है कि आप उनके लिए प्रार्थना करें। "