{"_id":"a510470ba6bb055987f48f13f2e70fbc","slug":"singer-reshma-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर गायिका रेशमा का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर गायिका रेशमा का निधन
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Nov 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा का लाहौर के अस्पताल में रविवार तड़के निधन हो गया। रेशमा को गले का कैंसर था और वह लंबे समय से बीमार थीं।
विज्ञापन
रेशमा ने सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में मशहूर गाना 'लंबी जुदाई...' गाया था। इस गाने के बाद वह बेहद लोकप्रिय हो गईं।
रेशमा का जन्म राजस्थान के बीकानेर में 1947 में हुआ था। उनके पिता हाजी मुश्ताक ऊंट कारोबारी थे।
रेशमा का परिवार मूल रूप से बंजारा जनजाति का था। बाद में इस परिवार ने इसलाम धर्म कबूल कर लिया। बीकानेर के बाद यह परिवार कराची में रहने लगा।
रेशमा के नामचीन गानों में 'दमा दम मस्त कलंदर, हाय हो रब्बा नहीं लगदा दिल मेरा, अंखियों को रहने दो अंखियों दे...' प्रमुख हैं।
रेशमा के निधन पर बॉलीवुड के कई हस्तियों ने शोक जताया है। सुभाष घई ने कहा कि रेशमा की आवाज में एक अलग ही तरह की मासूमियत और समर्पण था। वह हमेशा हमारे साथ रहेंगी।
विज्ञापन