फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer KK Death: West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar Blame Mamta Banerjee All India Trinamool Congress

Singer KK Death: पश्चिम बंगला के राज्यपाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- नहीं हो सकता इससे बद्तर मैनेजमेंट

Sat, 04 Jun 2022 01:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 04 Jun 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Singer KK Death: West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar Blame Mamta Banerjee All India Trinamool Congress
केके की मौत पर राजनीति शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

गायक केके के मौत पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ममता बैनर्जी पर निशाना साधा है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, 'केके का निधन बहुत ही दर्दनाक था। कई लोगों ने मुझे वीडियो भेजे हैं, और मैंने वे वीडियो देखे हैं। मेरे दिल से खून बह रहा है। इससे अधिक कुप्रबंधन नहीं हो सकता था। प्रशासन की इससे अधिक विफलता नहीं हो सकती थी। यदि हम इसके हर पहलू पर ध्यान दें, जो वहां मैनेजमेंट देखने के लिए, लोगों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए उपस्थित थे वह किसी और चीज में बिजी थे - यह पूरी तरह से मैनेजमेंट की विफलता थी। जिन लोगों को इसकी देखरेख करनी थी, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

31 मई को हुई थी मौत
बता दें कि कृष्णकुमार कुन्नथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 31 मई को कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया था। बॉलीवुड गायक के निधन से राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई, भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। 

भाजपा ने लगाया था आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने उन्हें "आउट ऑफ गिल्ट" सलामी दी। उन्होंने कहा, 'केके की मौत एक साजिश है। यह एक हत्या है। एक व्यक्ति बंगाल में प्रदर्शन करने आया और मर गया। अमित शाह ने एक बार कहा था कि अगर आप बंगाल गए तो आप मर जाएंगे। यह कॉलेज का कार्यक्रम नहीं था। यह तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद का कार्यक्रम था। ऑडिटोरियम में क्षमता से ज्यादा लोग थे। वह (केके) ठीक नहीं था, लेकिन उस सभागार के अंदर एक के बाद एक गाने, गाने के लिए मजबूर किया गया था। वह छोड़ना चाहता था, लेकिन नहीं कर सका। क्या यह उसे मारने की साजिश नहीं है? क्या यह हत्या नहीं है?" 

विज्ञापन

पुलिस का खुलासा
कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं थी। ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जब प्रदर्शन के दौरान नजरूल मंच पर उपस्थित लोगों के पास जगह की कमी हो। उन्होंने कहा, "कुछ हद तक भीड़भाड़ हो सकती है, लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं थी जहां लोगों के पास जगह की कमी हो या उन्हें पसीना आ रहा हो या (अन्य) लोगों के साथ समस्या हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed