{"_id":"691fd41dceb32d445900be39","slug":"singer-jubin-nautiyal-sings-bhajan-after-offering-prayers-at-mahakaleshwar-temple-at-ujjain-madhya-pradesh-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंगर जुबिन नौटियाल ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल; 'शिव कैलाशों...' गाकर जीता दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर जुबिन नौटियाल ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल; 'शिव कैलाशों...' गाकर जीता दिल
Fri, 21 Nov 2025 08:24 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:24 AM IST
सार
Jubin Nautiyal At Mahakaleshwar Temple In Ujjain: भारतीय गायक जुबिन नौटियाल ने उज्जैन नगरी में महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह शिव भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल
- फोटो : ANI
विस्तार
बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल ने हाल ही में उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महादेव का प्रसिद्ध गीत 'शिव कैलाशों के वासी...' गाकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल ने किए महाकाल के दर्शन
जुबिन ने उज्जैन नगरी में महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान जुबीन ने महादेव की भस्म आरती में हिस्सा लिया। वह शिव भक्तों के बीच महादेव की पूजा करते नजर आए। पूजा के बाद जुबीन ने भगवान शिव का प्रसिद्ध गीत 'शिव कैलाशों के वासी...' गाया।

#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh | Singer Jubin Nautiyal sings a bhajan after offering prayers at Mahakaleshwar Temple. https://t.co/H2jBli67tr pic.twitter.com/VeUnpENy4C
— ANI (@ANI) November 21, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया टूर पर जुबीन
दरअसल, जुबीन दिसबंर से इंडिया टूर पर निकलने वाले हैं। शोज के शुरू होने से पहले जुबीन ने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। जुबीन के मल्टी सिटी इंडिया टूर में पहला कंसर्ट इंदौर में 14 दिसंबर को होगा। इसके बाद वे 21 दिसंबर को लखनऊ में एक शो करेंगे। तीसरा शो 26 दिसंबर को कोलकाता में होगा। इसके बाद वह जनवरी 2026 में मुंबई और बाकी शहरों में कार्यक्रम करेंगे।
यह भी पढ़ें: पिता कृष्णराज की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर की अनदेखी तस्वीरे